video of Rohit Shetty and Sara Ali Khan is going viral

देखिए क्यों रोहित शेट्टी और सारा अली खान का एक पुराना वीडियो हो रहा वायरल

1566 0

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस छिड़ी हुई है। एक्टर की मौत के बाद सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, करीना कपूर और करण जौहर सहित कई सेलिब्रिटी ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।

रिलायंस कंपनी पेट्रोलियम के साथ अब हेल्थ केयर सेक्टर में भी बढ़ा रही कदम

इस बीच फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी और सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों के साथ रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। वीडियो कपिल शर्मा के शो का है, जहां रोहित शेट्टी, सारा और रणवीर ‘सिंबा’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे।

https://twitter.com/CroCroachSRK/status/1296021142335971328

रोहित शेट्टी और सारा अली खान का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर एक बार फिर बॉलीवुड स्टार किड्स और उनके स्ट्रगल्स को लेकर मजाक बनना शुरू हो गया है। लोग सारा के इस वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं और ‘सिंबा’ में उनकी कास्टिंग को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

इस गणेश चतुर्थी पर बनाए, घर में गणपती का यह प्रिय भोग ‘मोदक’

वीडियो में, रोहित शेट्टी, सारा अली खान के स्वभाव और सादगी के बारे में बात करते नजर आ रही हैं। जिसमें वह बता रहे हैं कि उन्होंने ‘सिंबा’ में सारा अली खान को क्यों कास्ट किया। वीडियो में रोहित कहते दिख रहे हैं- ”रोहित शेट्टी वीडियो में कॉमेडियन कपिल शर्मा सारा के बारे में कहते हैं- “अभी ये स्टार बन गई है तो बोल सकता हूं, सर मुझे प्लीज काम दे दो।”

रोहित शेट्टी ने ‘सिंबा’ में सारा अली खान को रोल दिया था इस बात को लेकर नेपोटिज्म की बहस चल रही है। फिल्म स्टार किड्स के बच्चों को कास्ट करने पर सवाल उठ रहे है।

Related Post

दिल बेचारा

‘दिल बेचारा’ रिलीज से पहले संजना सांघी हुईं इमोशनल, सुशांत के लिए कही ये बात

Posted by - July 22, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ शुक्रवार 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी…
सूरज पे मंगल भारी

‘सूरज पे मंगल भारी’ में मराठी मुलगी बनेंगी फातिमा सना शेख, सामने आया फ़र्स्ट लुक

Posted by - February 14, 2020 0
नई दिल्ली। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ फेम फातिमा सना शेख की आने वाली फिल्म से फर्स्ट लुक सामने आया है। फातिमा…

मेरी फैंस और फैमिली को बहुत सारा प्यार- निहारिका रायज़ादा

Posted by - July 20, 2019 0
सुपरहिट फिल्म “टोटल धमाल” में अपने किरदार से सबका दिल जीतने के बाद, निहारिका रायज़ादा ने रोहित शेट्टी की फिल्म “सूर्यवंशी” के पहले एक्शन शेड्यूल को पूरा कर लिया है, जिसमें अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मेन लीड में है। और अब निहारिका की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोविंग तेजी से बढ़ती जा रही है।   स्टनिंग एक्ट्रेस निहारिका के इन्स्टाग्राम पर एक लाख से अधिक फैन फॉलोविंग हो गई हैं।   सोशल मीडिया पर अपनी स्ट्रेटफॉरवर्ड और स्टनिंग फोटो सेशन के लिए जानी जाने वाली, निहारिका रायज़ादा अपने फैंस को एक बड़े परिवार के तरह मानती हैं। सोशल मीडिया पर मैसिव फैन फॉलोइंग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “यह बहुत अच्छा है। ऑन-स्क्रीन पर सराहना मिलना महत्वपूर्ण है, लेकिन ऑफ-स्क्रीन, सराहना मिलना अमेजिंग है। मुझे लगता है कि मेरे फैंस मेरा परिवार हैं, वे मुझे प्यार करते हैं और एक्सेप्ट करते हैं। मेरे फैंस मुझसे और मेरे लिए सबसे बेस्ट चीजों की उम्मीद करते हैं। डिजिटल-सोशल प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति की गिनती से मैं बहुत खुश हूं। मेरे फैंस को बहुत सारा प्यार।”   निहारिका रायज़ादा ने कहा,सोशल मीडिया एक  बेहतरीन प्लेटफॉर्म है, जहां आप अपने फैंस के साथ बातचीत कर सकते हैं, उन्हें अपने काम के बारे में अपडेट कर सकते हैं, और यहां तक ​​कि कुछ सोशियल कारण भी ले सकते हैं, जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि इसके कई फायदे हैं। लोग आपको ट्रोल भी करते हैं, जो मुझे लगता है कि सही है, थोड़ी सी फाइट दिलों और रिश्तों के तानो बानो को स्ट्रांग बनाती है।”   फिल्म टोटल धमाल की सफलता के बाद, एक्ट्रेस निहारिका रायजादा, रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में एटीएस ऑफिसर का किरदार निभाने के लिए बहुत कड़ी मेहनत कर रही है।   फिल्म के बारे में बात करते हुए, निहारिका ने कहा, “मैंने अभी हाल ही हैदराबाद में फिजिकल स्टंट वाले एक्शन शेड्यूल को पूरा किया है। हमारे पास कुछ और शेड्यूल बचे हुए हैं, और फिर जल्द ही फिल्म को रैप अप कर देंगे। और हमारे पास अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ जैसे मेन लीड  हैं, और फिल्म में बहुत कुछ है। यह फिल्म बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली है।”…
सपना चौधरी का नया गाना

Sapna Choudhary का ‘बेटा तुमसे ना हो पाएगा’ गाना रिलीज, वीडियो में दिखा ये अंदाज

Posted by - April 13, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। जानी-मानी डांसर और सिंगर सपना चौधरी का नया गाना बेटा तुमसे न हो पाएगा रिलीज हो गया है।…