Prabhas of 'Bahubali' will be seen in the film 'Adipurush'

‘बाहुबली’ के प्रभास नजर आएंगे फिल्म ‘आदिपुरुष’ में, फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज

1303 0

मुंबई। तेलुगु सुपरस्टार और बॉलीवुड में ‘बाहुबली’ के नाम ने जाने जाने वाले फेमस प्रभास ने जब से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है कि उन्होंने फिल्म निर्माता ओम राउत के साथ कुछ बड़ा काम किया है। तभी से उनके फैंस उनके आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर आस लगा रहे हैं।

आज के दिन जन्मी, जानिए कौन थी विजयलक्ष्मी, इनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें

हाल ही में प्रभास ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया। उनकी नई फिल्म का नाम है आदिपुरुष जिसे ओम राउत डायरेक्ट करेंगे। प्रभास ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/CEAzfr8Jpyp/?utm_source=ig_web_copy_link

प्रभास ने फिल्म आदिपुरुष का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘बुराई के ऊपर अच्छाई का जश्न मनाते हुए’।  ये फिल्म एक 3D एक्शन ड्रामा होगी। इसे हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। मूवी के 2022 में रिलीज होने की चर्चा है।

इस फिल्म में प्रभास आदिपुरुष का रोल निभाएंगे। हालांकि प्रभास के लुक को लेकर कोई खुलासा अभी नहीं हुआ है। प्रभास ने बीती रात इंस्टा पर एक वीडियो शेयर कर अपने नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट को लेकर हिंट दिया था। आज सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर उन्होंने इस फिल्म का अनाउसमेंट कर फैंस को अपनी आने वाली फिल्म का तोहफा दिया।

फिल्म का पोस्टर देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि प्रभास की ये फिल्म एक्शन फिल्म होगी, जिनमें वह भगवान राम की भूमिका निभाते दिखेंगे। टैगलाइन से यहीं इशारा होता है।

देखिए सैफ-करीना को ‘बधाई हो’ के एक्टर गजराज राव ने दी इस अंदाज़ में बधाई

फिल्म डायरेक्टर ओम राउत ने इस साल की हिट फिल्म तानाजी डायरेक्ट की थी। आपको बता दें कि प्रभास की कई फिल्में में नजर आने वाली हैं। वह जल्द दीपिका पादुकोण संग एक फिल्म में नजर आने वाले है। इसे नाग अश्विन डायरेक्ट करेंगे।

Related Post

Producer of Taarak Mehta reaction Neha Mehta

शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर ने नेहा मेहता के शो छोड़ने के बाद दिया यह रिएक्शन

Posted by - September 2, 2020 0
टीवी एक्ट्रेस नेहा मेहता ने हाल ही में पॉप्युलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को अलविदा कह दिया है।…

‘मेरे दोस्त नीतू और ऋषि के साथ समय बिताना हमेशा अच्छा और प्रेरणादायक होता हैं-अनुपम खेर

Posted by - July 20, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। ऋषि कपूर पिछले साल से न्यूयॉर्क में हैं जहां उनका कैंसर का इलाज चल रहा है, न्यूयॉर्क में…
हैली बाल्डविन हुई प्रेग्नेंट

सिंगर जस्टिन बीबर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया बड़ा खुलासा

Posted by - March 27, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर इन दिनों काफी चर्चा में हैं।लेकिन  शादीशुदा संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं।…
Rhea Chakraborty

रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत, थोड़ी देर में होंगी रिहा

Posted by - October 7, 2020 0
मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty ) को बुधवार को सशर्त जमानत दे दी है। बता…