Manyata appealed to his fans

संजय दत्त की सेहत को लेकर पत्नी मान्यता ने उनके प्रशंसकों से की यह अपील

1136 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने मंगलवार को अपना एक बयान जारी कर बताया अपनी सेहत के चलते वह फिल्‍मों के काम से कुछ समय की दूरी बना रहे हैं। इसी के बाद ये जानकारी सामने आई कि उन्‍हें फेफड़ों में कैंसर है।

संजय दत्त का कैंसर स्टेज 4 का है। संजय दत्त की पत्‍नी मान्‍यता दत्त ने संजय दत्त के फैंस से अपील कर के कहा की वह उनकी सेहत से जुड़ी किसी भी तरह की अटकलों और अफवाहों पर विश्वास न करें।

रूस ने बनाई दुनिया की पहली कोराना वैक्सीन, व्लादिमीर पुतिन बेटी को लगाया गया टीका

मान्यता दत्त ने अपने बयान में बताया कि कैसे पिछला एक साल उनके लिए परेशानियों भरा रहा है। मान्‍यता दत्त ने अपने बयान में लिखा, ‘मैं सभी को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने संजू के शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

हमें इस वक़्त को पार करने के लिए ताकत और प्रार्थना की जरूरत है। पिछले कुछ सालों में हमारा परिवार बहुत कठिन समय से गुजरा है, लेकिन मुझे विश्वास है, यह समय भी गुजर जाएगा।’

मान्‍यता ने अपने बयान में आगे कहा, ‘यह संजू के प्रशंसकों से मेरा दिल से अनुरोध है कि वे अटकलों और अफवाहों पर विश्वास न करें, बल्कि अपने प्यार, गर्मजोशी और समर्थन से मदद करें।

संजू हमेशा एक फाइटर रहे हैं और इसी तरह हमारा परिवार भी रहा है। आगे की चुनौतियों से उबरने के लिए भगवान ने हमें फिर से परीक्षण करने के लिए चुना है। हम आप सभी से आपकी प्रार्थना और आशीर्वाद चाहते हैं, और हम जानते हैं कि हम हमेशा की तरह फिर से विजेता बनकर उभरेंगे।

भारत में डिजिटल जेंडर डिवाइड के खात्में के लिए साथ आए नीता अंबानी और इवांका ट्रंप

बीते दिनों संजय दत्त सांस की तकलीफ के चलते लीलावती अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। सांस की दिक्कत के चलते परिवार को शक था कि कहीं संजय दत्त कोरोना पीड़ित तो नहीं इसीलिए संजय दत्त को तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती करते ही उनका कोरोना टेस्ट भी किया गया था, लेकिन उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी।

Related Post

सरकार का दावा- इकोनॉमी पर असर नहीं डालेगी तीसरी लहर, स्वामी बोले- अगर हुआ तो इस्तीफा देंगे?

Posted by - July 30, 2021 0
भारत  के मुख्य आर्थिक सलहकर केवी सुबरमण्यम  के फिक्की के समारोह में दिए गए बयान पर भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी…
रामनवमी

राम जन्मभूमि ट्रस्ट की श्रद्धालुओं से अपील- घरों में मनाएं  रामनवमी

Posted by - March 21, 2020 0
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने संतों के आह्वान पर कहा है…

श्रद्धा कपूर ने बॉडीगार्ड के जन्मदिन पर नहीं छोड़ी कोई कसर

Posted by - November 3, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। नम्र और उदार स्वभाव के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बॉडीगार्ड अतुल कांबले के जन्मदिन उन्हें सरप्राइज…