victory day

रूस ने बनाई दुनिया की पहली कोराना वैक्सीन, व्लादिमीर पुतिन बेटी को लगाया गया टीका

1213 0

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कोराना वैक्सीन पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने दावा किया है कि उनके देश ने कोरोना की पहली वैक्सीन बना ली है।

 कोराना वैक्सीन को रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी मंजूरी 

व्लादिमीर पुतिन ने दावा है कि ये दुनिया की पहली सफल कोरोना वायरस वैक्सीन है। जिसको रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय से मंजूरी दे दी है। इतना ही नहीं व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उनकी बेटी को इस वैक्सीन को लगाया गया है।

 कोराना वैक्सीन को मॉस्को के गामेल्या इंस्टीट्यूट ने तैयार किया

बता दें कि इस वैक्सीन को मॉस्को के गामेल्या इंस्टीट्यूट ने तैयार किया है। मंगलवार को रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैक्सीन को सफल करार दिया है। इसी के साथ व्लादिमीर पुतिन ने ऐलान किया कि जल्द ही इस वैक्सीन का प्रोडक्शन शुरू किया जाएगा और बड़ी संख्या में वैक्सीन की डोज़ बनाया जाएगा।

अमिताभ बच्चन : कोरोना महामारी से वरिष्ठ कलाकारों को समेटना पड़ सकता है बोरिया-बिस्तर

दुनिया में इस वक्त कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने का कई जगह  चल रहा है ट्रायल

बता दें कि दुनिया में इस वक्त कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने का कई जगह ट्रायल चल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक करीब 100 से अधिक वैक्सीन बनाने पर काम किया जा रहा है। जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, इजरायल, चीन, रूस, भारत जैसे देश शामिल हैं।

अब अगर रूस के तरफ से किया गया ऐलान सही साबित होता है। साथ ही डब्ल्यूएचओ की ओर से इस वैक्सीन को मंजूरी मिलती है, तो दुनियाभर के लिए ये एक बड़ी राहत साबित होगी है।

Related Post

एकेटीयू का ऑनलाइन टीचिंग-लर्निंग वीडियो

एकेटीयू में आयोजित विषम सेमेस्टर परीक्षा सामूहिक नक़ल के प्रकरण का पर्दाफाश

Posted by - February 25, 2020 0
लखनऊ। डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के द्वारा परीक्षा प्रणाली के डिजिटाईजेशन के माध्यम से हाल ही में आयोजित विषम…
रामपुर में एक प्रदर्शनकारी की मौत

यूपी: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन, रामपुर में एक प्रदर्शनकारी की मौत

Posted by - December 21, 2019 0
रामपुर। नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के खिलाफ देश के कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं…