आरबीआई

वाणिज्यिक बैंक सोने के जेवरों पर 90 प्रतिशत तक दे सकते हैं ऋण : आरबीआई

1278 0

मुंबई। कोविड-19 महामारी को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोने के जेवरों पर उनके मूल्य के 90 प्रतिशत तक ऋण देने की वाणिज्यिक बैंकों को अनुमति प्रदान कर दी है।

यह अस्थायी छूट है जो अगले साल 31 मार्च तक के लिए दी गई

बता दें कि मौजूदा नियमों के अनुसार, सोने के जेवरों पर बैंक उनके मूल्य के 75 फीसदी तक ऋण दे सकते हैं। आरबीआई ने अब यह सीमा बढ़ाकर 90 प्रतिशत करने का फैसला किया है। हालांकि यह अस्थायी छूट है जो अगले साल 31 मार्च तक के लिए दी गई है।

‘ हम आपके हैं कौन ’ फिल्म के 26 साल पूरे, माधुरी दीक्षित ने शेयर की ये तस्वीर

ऋण की सीमा मौजूदा 75 प्रतिशत से बढ़ाकर मूल्य का 90 प्रतिशत करने का फैसला, यह छूट 31 मार्च 2021 तक उपलब्ध होगी

केंद्रीय बैंक ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद जारी विकास एवं नियामक नीति संबंधी बयान में यह ऐलान किया है। कहा है कि आम गृहस्थों, नवोद्यमियों और छोटे कारोबारियों पर कोविड-19 के आर्थिक प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से सोने के गहनों के बदले दिये जाने वाले गैर-कृषि ऋण की सीमा मौजूदा 75 प्रतिशत से बढ़ाकर मूल्य का 90 प्रतिशत करने का फैसला किया गया है। यह छूट 31 मार्च 2021 तक उपलब्ध होगी।

आरबीआई ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि 01 अप्रैल 2021 से सोने के आभूषणों पर दिये जाये जाने वाले नये ऋण की सीमा फिर उसके मूल्य के 75 प्रतिशत के बराबर रह जायेगी।

Related Post

“मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे ‘पटियाला बेब्स’ में मिनी की भूमिका निभाने का मौका मिला -अशनूर कौर

Posted by - September 21, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। टेलीविजन शो ‘पटियाला बेब्स’ के सेट पर नए जमाने के नए रीति रिवीज बनाने की पहल चल रही…
CM Dhami

सीएम धामी ने गुप्तकाशी पहुंच कर लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

Posted by - April 24, 2023 0
गुप्तकाशी। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  के सोमवार को सायं गुप्तकाशी पहुंचे। वे कल यानी मंगलवार को भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने…
Mahakumbh-2025

महाकुंभ में केबल कार से कुंभ-क्षेत्र का अवलोकन कर सकेंगे श्रद्धालु

Posted by - May 23, 2023 0
प्रयागराज। कुम्भ नगरी प्रयागराज में महाकुम्भ (Mahakumbh) में आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु रोप-वे (Rope-Way) का आनंद ले सकें इसके…
More than 200 Naxalites surrendered

लाल आतंक का अंत! 200 से अधिक नक्सलियों ने CM विष्णु देव साय के समक्ष किया आत्मसमर्पण

Posted by - October 17, 2025 0
रायपुर। नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ चल रहे आत्मसमर्पण अभियान के तहत अब तक कई नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। एक…
AK Sharma

I.N.D.I.A. गठबंधन की अवधारणा देश, समाज और यहां के जनजीवन के लिए घातक: एके शर्मा

Posted by - September 17, 2023 0
सिद्धार्थनगर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने देश के 28 विपक्षी दलों को…