malaika arora

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की ग्लोइंग स्किन का जानें देसी नुस्खा

1556 0

 

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के साथ-साथ यंग और ग्लोइंग स्किन के लिए भी काफी मशहूर हैं। मलाइका ने ग्‍लोइंग स्किन से अपनी उम्र को भी मात दे रखी है।

मलाइका हेल्दी डाइट के साथ साथ अपनी त्वचा पर नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं

उनकी ग्लोइंग और रिंकल फ्री त्‍वचा को देख कोई भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता है कि वह 46 साल की हैं। मलाइका अपनी स्किन का काफी ध्यान रखती हैं। वह हेल्दी डाइट के साथ साथ अपनी त्वचा पर नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं। मलाइका अपनी स्किन को सुंदर बनाने के लिए देसी नुस्खे का भी इस्तेमाल करती हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का बर्थडे : जानें इनके जीवन की कुछ रोचक बातें

फिटनेस और स्किन केयर से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं मलाइका अरोड़ा

वह अपने इंस्टाग्रम अकाउंट पर फिटनेस और स्किन केयर से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं। अब एक बार फिर मलाइका ने अपने फैन्स के साथ अपना ब्यूटी सीक्रेट शेयर किया है। हाल ही में उन्‍होंने खुलासा किया है कि उनकी स्किन सेंसिटिव है। वह अपनी स्किन की देखभाल के लिए एक नेचुरल चीज का इस्‍तेमाल करती हैं।

मलाइका ने इंस्टाग्रम पर शेयर किए गए वीडियो में कहा है कि वह अपनी त्वचा पर फ्रेश एलोवेरा का इस्तेमाल करती हैं। ताकि वह यंग और ग्लोइंग नजर आ सकें।

https://www.instagram.com/tv/CDYBGHEBsbs/?utm_source=ig_web_copy_link

त्‍वचा की समस्‍याओं से दुनिया में लगभग हर कोई परेशान रहता है

मलाइका ने नुस्‍खा शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- त्‍वचा की समस्‍याओं से दुनिया में लगभग हर कोई परेशान रहता है। सभी की त्‍वचा अलग-अलग प्रकार की होती है। किसी की स्किन ऑयली होती है, किसी की ड्राई होती है तो किसी की एक्‍ने प्रोन स्किन होती है।

घर के बगीचे में मौजूद ताजा एलोवेरा जेल का मैं अपनी त्वचा के लिए इस्‍तेमाल करती हूं

मेरी स्किन बहुत ज्‍यादा सेंसिटिव है। इसलिए मुझे अपनी स्किन के प्रति बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है। मैं उन्‍हीं ब्यूटी प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करती हूं जो मेरी स्किन के लिए सूटेबल हो। स्किन पर गलत प्रोडक्ट के इस्‍तेमाल से फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है। एक प्राकृतिक तत्व ऐसा है जिसे मैं अपनी त्वचा के लिए इस्‍तेमाल करती हूं, वह मेरे अपने घर के बगीचे में मौजूद ताजा एलोवेरा जेल है।

Related Post

ED

केजरीवाल ने जिस मंत्री को बताया ईमानदार, वो निकला दागदार, मिला खजाना

Posted by - June 7, 2022 0
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येन्द्र जैन (Satyendra jain) के आवास सहित विभिन्न ठिकानों पर…
Jal Diwali

अभियान से जल के बुनियादी ढांचे के प्रति महिलाओं में स्वामित्व और अपनेपन की भावना होगी विकसित

Posted by - November 6, 2023 0
लखनऊ। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की प्रमुख योजना ‘अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन’ (AMRIT) के द्वारा एक…