सुपुर्द-ए-खाक हुए 'सूरमा भोपाली'

सुपुर्द-ए-खाक हुए ‘सूरमा भोपाली’, नम आंखों से परिजनों व सितारों ने दी अंतिम विदाई

943 0

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए 2020 साल किसी अभिशाप से कम नहीं है। एक के बाद एक मौत मौत से फिल्म इंडस्ट्री बिखर गई है। इरफ़ान खान, ऋषि कपूर, सुशांत सिंह, वाजिद खान, सरोज खान के बाद ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले में सूरमा भोपाली का किरदार निभाने वाले एक्टर जगदीप का 81 साल की उम्र में मुंबई में निधन हुआ है। 81 साल की उम्र में भी जगदीप बेहद जिंदादिली से बीमारियों से जूझ रहे थे।

81 साल की उम्र में भी जगदीप बेहद जिंदादिली से बीमारियों से जूझ रहे थे

कोरोना लॉकडाउन के दौरान वे काफी कमजोर हो गए थे। आखिरकार 8 जुलाई को अपने पीछे 6 बच्चे और नाती-पोतों से भरा परिवार छोड़कर दुनिया को अलविदा कह गए। उनके जाने से इंडस्ट्री को झटका लगा है। सेलेब्स ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

हास्य कलाकार जगदीप के निधन पर बॉलीवुड सितारों ने जताया शोक

अंतिम संस्कार मुंबई के मुस्तफा बाजार मझगांव सिया कब्रिस्तान में किया गया

उनके बेटे नावेद जाफरी भी मौजूद रहे। जगदीप को आखिरी विदाई देने कमीडियन जॉनी लिवर भी कब्रिस्तान पहुंचे। जगदीप को अलविदा कहने उनके ग्रैंडसन अब्बास जाफरी भी पहुंचे।  उनका अंतिम संस्कार मुंबई के मुस्तफा बाजार मझगांव सिया कब्रिस्तान में किया गया। इसमें गिना-चुने लोग ही शामिल हुए। हालांकि, उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड से कोई बड़ा स्टार नहीं पहुंचा। जॉनी लीवर और अनु मलिक ही उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।

Related Post

सोनाक्षी सिन्हा को लेकर छिड़ी 'महाभारत'

सोनाक्षी सिन्हा को लेकर अब ‘दुर्योधन’ और ‘भीष्म’ में छिड़ी ‘महाभारत’

Posted by - April 12, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। इसके बाद दूरदर्शन पर लोकप्रिय पौराणिक शो ‘रामायण’और…

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 फिल्म साबित हुई सुपरहिट, जानें क्या रही पहले दिन की कमाई

Posted by - May 11, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्कl पुनीत मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म…
सारा और कार्तिक की केमेस्ट्री

क्या चलेगा सारा और कार्तिक की केमेस्ट्री का जादू? जानें क्रिटिक्स की राय

Posted by - February 14, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म ‘लव आजकल’ शुक्रवार को रिलीज हो गई है।…
Sunny Leone

सनी लियोनी से इस एक्टर ने मांगा पर्सनल नंबर, अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

Posted by - February 20, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी जब भी किसी समारोह का हिस्सा बनती हैं तो लोगों की नजर सिर्फ उनपर ठहर…