कमांडर पुष्पांजलि पोत्सांगबाम

बोइंग 787 की पायलट कमांडर पुष्पांजलि पोत्सांगबाम बोलीं- देश पहले, परिवार बाद में

1034 0

नई दिल्ली। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की पायलट कमांडर पुष्पांजलि पोत्सांगबाम पिछले चार महीने से कोरोना वायरस महामारी के बीच दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से भारतीयों को स्वदेश लाने में जुटी हैं। पुष्पांजलि पिछले चार महीने से अपने पति मशहूर फुटबॉलर गौरमांगी सिंह से मिल नहीं सकी है, लेकिन उसे इसका मलाल नहीं है।

एयर इंडिया की पायलट पुष्पांजलि सरकार के वंदे भारत अभियान के तहत दुनिया के अलग अलग देशों में फंसे भारतीयों को लाने में जुटी हैं

दिल्ली में रहने वाली एयर इंडिया की पायलट पुष्पांजलि सरकार के वंदे भारत अभियान के तहत दुनिया के अलग अलग देशों में फंसे भारतीयों को लाने में जुटी हैं। गौरमांगी ने बताया कि जब आपका अपना कोई देश के लिए कुछ कर रहा है तो अच्छा लगता है। खासकर ऐसे समय में। यह काफी कठिन और चुनौतीपूर्ण काम है, लेकिन अगर मैं कहूं कि चिंता नहीं होती तो यह झूठ होगा।

सुशांत और संजना की फिल्म ‘दिल बेचारा’ के ट्रेलर ने तोड़ा एवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर का रिकार्ड

पुष्पांजलि पिछले 11 साल से एयर इंडिया में कर रही हैं काम

बता दें कि पुष्पांजलि पिछले 11 साल से एयर इंडिया में काम कर रही हैं। जल्दी ही दिल्ली आने वाले गौरमांगी ने कहा कि पिछले सप्ताह वह लागोस में थी। वह सिर्फ अंतरराष्ट्रीय सेक्टर में ही सेवारत हैं। एक फ्लाइट उड़ाने के लिए तीन बार कोरोना टेस्ट से गुजरना होता है। रवानगी से पहले, आगमन पर और फिर पांच दिन के बाद।

उम्मीद जताई कि जल्दी ही हालात सामान्य होंगे और खेल गतिविधियां बहाल होंगी

गौरमांगी ने कहा कि यह काफी तनावपूर्ण है, क्योंकि हमेशा डर लगा रहता है। मेरी पत्नी और उसके तमाम सहकर्मियों को सलाम जो डॉक्टरों और नर्सों की तरह मोर्चे पर डटे हुए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्दी ही हालात सामान्य होंगे और खेल गतिविधियां बहाल होंगी।

Related Post

Vijay Sharma

Chhattisgarh Assembly Budget: सभी ग्राम पंचायतों में एक एकड़ में बनाएं जाएंगे अमृत सरोवर

Posted by - February 20, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट (Chhattisgarh Assembly Budget) सत्र के 11वें दिन मंगलवार को गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग…
Governor Bandaru Dattatreya

बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

Posted by - April 17, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय (Bandaru Dattatreya) ने आज रामनवमी (Ram Navami) के पावन अवसर पर जिला पंचकूला के…
अलीगढ़ में प्रदर्शन

अलीगढ़: एएमयू की छात्राओं पर दंगा भड़काने का आरोप, इंटरनेट 24 घंटे के लिए बंद

Posted by - February 23, 2020 0
अलीगढ़। अलीगढ़ के शाहजमाल ईदगाह के सामने सीएए और एनआरसी के विरोध में जारी धरना प्रदर्शन में हालात लगातार बेकाबू…