रानी रामपाल

हॉकी इंडिया ने महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल का नाम खेल रत्न के लिए भेजा

1068 0

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल के नाम खेलरत्न पुरस्कार के लिए व वंदना कटारिया, मोनिका और हरमनप्रीत सिंह के नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजे गए हैं। मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए भारत के पूर्व खिलाड़ी आर पी सिंह और तुषार खांडकर के नाम भेजे गए हैं। कोच बी जे करियाप्पा और रमेश पठानिया के नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए भेजे हैं।

राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार के लिए एक जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2019 के बीच का प्रदर्शन आधार रहेगा

बता दें कि देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार के लिए एक जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2019 के बीच का प्रदर्शन आधार रहेगा। इस दौरान रानी की कप्तानी में भारत ने 2017 में महिला एशिया कप जीता और 2018 में एशियाई खेलों में रजत पदक हासिल किया। उसने एफआईएच ओलंपिक क्वॉलिफायर 2019 में भारत के लिए विजयी गोल करके टोक्यो ओलंपिक क्वॉलिफिकेशन दिलाया था।

रानी की कप्तानी में भारत एफआईएच रैंकिंग में नौवें स्थान पर पहुंचा

रानी की कप्तानी में भारत एफआईएच रैंकिंग में नौवें स्थान पर पहुंचा। विश्व खेल एथलीट का पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय रानी को 2016 में अर्जुन और 2020 में पद्मश्री मिल चुका है।

भारत के लिए 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी वंदना और 150 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा ले चुकी मोनिका के नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजे गए हैं। दोनों हिरोशिमा में एफआईएच सीरिज फाइनल्स ,तोक्यो 2020 ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट और भुवनेश्वर में ओलंपिक क्वॉलिफायर में भारत की जीत की सूत्रधार थीं।

भारतीय पुरुष टीम के ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह का नाम भी अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा गया है। उन्होंने भुवनेश्वर में एफआईएच सीरिज फाइनल्स में शानदार प्रदर्शन किया था। ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट 2020 में उन्होंने मनप्रीत सिंह की जगह कप्तानी की थी। पिछले साल रूस में ओलंपिक क्वॉलिफायर जीतने वाली भारतीय टीम का भी वह हिस्सा थे।

कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.90 लाख पार, सातवें स्थान पर पहुंचा भारत

पूर्व खिलाड़ी आर पी सिंह और खांडकर के हॉकी को योगदान के लिए उनका नाम मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए भेजा गया है। वहीं करियप्पा का नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए भेजा गया जो 2019 में जोहोर कप में रजत पदक जीतने वाली भारत की जूनियर पुरुष टीम के कोच थे।

यह पुरस्कार 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर दिए जाएंगे

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने बताया कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले सरदार सिंह पिछले हॉकी खिलाड़ी थे। रानी ने महिला हॉकी में नयी बुलंदियों को छुआ है और वह इस सम्मान की हकदार है। खेल मंत्रालय की एक समिति विजेताओं का चयन करेगी। यह पुरस्कार 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर दिए जाएंगे।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

ट्रायबल म्यूजियम छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव का प्रमुख केन्द्र होगा: मुख्यमंत्री साय

Posted by - August 29, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने आज गुरुवार को नवा रायपुर में आदिम जाति अनुसंधान एवं…
Naresh Bansal

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 के ब्रोशर का विमोचन

Posted by - October 22, 2025 0
पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी ऑफ इंडिया (PRSI) देहरादून चैप्टर द्वारा आयोजित होने वाले 47वें ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन्स कॉन्फ्रेंस – 2025…
CM Dhami

सीएम धामी ने रेंजर्स ग्राउंड देहरादून में आयोजित सरस मेला– 2024 का किया शुभारंभ

Posted by - October 18, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार शाम रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित सरस मेला-2024 का शुभारंभ किया। इस…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं संग टिफिन बैठक कर किया संवाद,बोले-विशेष क्षण

Posted by - August 31, 2024 0
चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को चंपावत में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने…
Kapkot

कपकोट की नई उड़ान- बागेश्वर बना एडवेंचर टूरिज्म का अहम पड़ाव

Posted by - February 10, 2026 0
बागेश्वर। सुदूर पर्वतीय क्षेत्र कपकोट (Kapkot) अब एडवेंचर टूरिज्म के राष्ट्रीय मानचित्र पर मजबूती से उभर रहा है। पांच फरवरी से…