शरीर का दर्द होगा छूमंतर

बिस्तर पर लेटकर करें ये तीन एक्सरसाइज, शरीर का दर्द होगा छूमंतर

1511 0

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन है। जिसके कारण आप घरों में कैद हो गए। दिनभर घरों में रहने के कारण फिजिकल एक्सरसाइज न के बराबर हो गई है। जिसके कारण बदन दर्द, जोड़ों में दर्द, लोअर बैक पैन में दर्द या घुटनों में दर्द की समस्या हो गई हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कोरोना वॉरियर्स को भेजा सरप्राइज गिफ्ट, बढ़ाया मनोबल 

ऐसे में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेक ने तीन एक्सरसाइज बताया है। जिन्हें आप बेड में लेटे-लेटे सुबह और रात को सोने से पहले कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

https://www.instagram.com/tv/CAULqMeF-80/?utm_source=ig_web_copy_link

शरीर में किसी भी दर्द के लिए करने तीन स्ट्रेच एक्सरसाइज

इन स्ट्रेच एक्सरसाइज को करने से आपको अच्छी नींद के साथ पूरा दिन चैन से बीतेगा। इसके अलावा उन लोगों के लिए ये एक्सरसाइज फायदेमंद होगी। जिन लोगों को बदन दर्द, घुटने या पीठ में हमेशा दर्द बना रहता हैं।

  • पहली एक्ससाइज में सबसे पहले अपने बेड में सीधे लेट जाएं। इसके बाद अपने दाएं पैर को मोड़े और हाथों की मदद से घुटनों को चेस्ट तक लाए। इस बात का ध्यान रखें कि कंधे न उठे। इस अवस्था में 5 सेकंड तक रहें। इसी तरह दूसरे पैर से करें। अब दोनों टांगों के एक साथ चेस्ट की ओर लेकर आएं। ऐसे 5 सेकंड करें। यह आपके लोअर बैक पैन और पैरों के लिए अच्छा है। इसके आगे अब हाथों की मदद से दोनों पैरों के अंगूठा पकड़े और तलवे पंखे की ओर हो। इसके साथ ही आपकी कोहनी घुटने से लग रही हैं। इस अवस्था में भी 5 सेकंड रहें। इसके बाद हाथ छोड़कर दोनों घुटनों को मिलाएं और धीमे से सीधे कर लें। इस एक्सरसाइज को करने से एड़ियों में दर्द की समस्या से निजात मिलेगा।
  • दूसरी एक्ससाइज के लिए सीधे लेटकर घुटनों को मोड़े और आर्म्स को फैला लें। अब कमर से बाएं और मुड़े। इस बात का ध्यान रखें कि हाथ न उठे और फिर दाएं तरफ जाएं। इस आसन को करने से कमर दर्द, वेन्स का दर्द, घुटनों का दर्द से निजात मिलेगा।
  • तीसरी एक्ससाइज के लिए सीधे लेटकर अपने पैरों को मोड़े। इसके बाद दाएं पैर को बाएं घुटने के ऊपर रखिए और बाएं पैर को चेस्ट की ओर लाकर थोड़ा सा पुश करें। 5 सेकंड ऐसे करने के बाद दाएं हाथ से अब दाएं घुटने को फोर्स करें। इससे आपकी हिप्स से पूरे पैर स्ट्रैच होंगे। इसी तरह दूसरे पैर से करें।

Related Post

कार्टोसैट-3 लॉन्च

कार्टोसैट-3 लॉन्च : अंतरिक्ष में भारत की ‘आंख’ स्थापित, दुश्मन की गतिविधि पर रहेगी नजर

Posted by - November 27, 2019 0
नई दिल्ली। अंतरिक्ष में भारत की आंख कहे जाने वाले कार्टोसैट सीरीज के नवीनतम उपग्रह कार्टोसैट-3 बुधवार को सफलतापूर्वक अपनी…
parents want teenagers friendly

अगर माता-पिता चाहते है टीनएजर्स बच्चों से दोस्ताना व्यवहार तो जानिए यह तरीका

Posted by - August 9, 2020 0
उम्र बढ़ने के साथ साथ टीनएजर्स की अपनी समस्‍याएं होती हैं,जिन्‍हें वह अक्‍सर अपने पैरेंट्स के साथ शेयर नहीं कर…
pushkar singh dhami

सीएम पुष्कर ने प्रदान की विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति

Posted by - January 4, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar) ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री…