भगवान पर फूटा शेखर सुमन का गुस्सा

इरफान और ऋषि के निधन के बाद भगवान पर फूटा शेखर सुमन का गुस्सा, देखें- वायरल वीडियो

927 0

मुंबई। बॉलीवुड के लिए अप्रैल का आखिरी सप्ताह काफी बुरा गुजरा है। 29 अप्रैल को बॉलीवुड स्टार इरफान खान तो अगले ही दिन 30 अप्रैल को बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋषि कपूर का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। दोनों के निधन पर निधन पर बॉलीवुड की हस्तियों ने शोक जताते हुए इसे सिनेमा जगत के लिए एक ‘‘बड़ी अपूरणीय क्षति” बताया है।

@therealshekharsuman##jinx ##killeryear ##coronavirus ##murder swap it with 2021♬ original sound – therealshekharsuman

टिकटॉक पर वह 2020 साल को कोसते दिखे और उसे सबसे मनहूस साल करार दिया

इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन के बाद बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन गुस्से में नजर आए हैं। टिकटॉक पर वह 2020 साल को कोसते दिखे और उसे सबसे मनहूस साल करार दिया है। उनका टिकटॉक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

2020 को भी उठा लो, इसकी हमारी जिंदगी में कोई जरूरत नहीं है

तुमने इतने सारे लोगों को उठाया है न तो एक काम और करो। 2020 को भी उठा लो, इसकी हमारी जिंदगी में कोई जरूरत नहीं है। 2020 सबसे मनहूस साल है, इसने बहुत सारी जानें ली हैं। ये हमें भी उठा ले, उससे पहले इसे उठाकर बाहर फेंक दो और हमें सीधे 2021 में पहुंचा दो। प्लीज…’

शेखर सुमन के इस वीडियो के अब तक 2.4 मिलियन व्यूज हो चुके हैं। साथ ही 2 लाख से ज्यादा लाइक्स और 3 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं।

Related Post

helicopter ride

मेधावी छात्रों को हेलीकॉप्टर से सैर कराने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़

Posted by - October 8, 2022 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मेधावी छात्रों को शनिवार सुबह हेलीकॉप्टर राइड (Helicopter Ride) कराई गई। हेलीकॉप्टर राइड करने वाले बच्चों में…
Mamta Banerjee

ममता ने लिया नंदीग्राम के बूथों का जायजा, हिंसा के बीच 58.15 फीसदी मतदान

Posted by - April 1, 2021 0
नंदीग्राम। TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर बूथ कैप्चरिंग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले…
120 रुपये में मिलेंगी इतनी सुविधा

खुशखबरी: श्रमिकों व कर्मचारियों को 120 रुपये में मिलेंगी इतनी सुविधा

Posted by - December 25, 2019 0
नई दिल्ली। श्रमिकों एवं निजी कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए यह काम की खबर है। श्रमिकों को लेकर कई…