माधुरी दीक्षित

लॉकडाउन में बेटे को कथक सिखा रही है बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित

1132 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित लॉकडाउन के दौरान बेटे को कथक सिखा रही है। माधुरी दीक्षित अपने डांस के लिए मशहूर है।कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन में रहने के बाद भी माधुरी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रही हैं।

माधुरी दीक्षित वीडियो में पैरों में घुंघरू बांध कर अपने बेटे को कथक के एक-एक स्टेप बखूबी सिखाती दिखाई दे रही हैं

हाल ही में माधुरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बेटे को कथक सिखाती नजर आ रही हैं।माधुरी दीक्षित वीडियो में पैरों में घुंघरू बांध कर अपने बेटे को कथक के एक-एक स्टेप बखूबी सिखाती दिखाई दे रही हैं। उनके बेटे भी अपनी मम्मी की तरह कथक करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B-9KrfpnSPK/?utm_source=ig_web_copy_link

वीडियो में माधुरी टीचर बनी हुई हैं तो वहीं उनके बेटे एक अच्छे स्टूडेंट की तरह डांस सीखते नजर आ रहे हैं

वीडियो में माधुरी टीचर बनी हुई हैं तो वहीं उनके बेटे एक अच्छे स्टूडेंट की तरह डांस सीखते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी माधुरी दीक्षित ने अपने कई वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किये हैं, जिसमें वह घर पर या तो जिम करते हुए या फिर डांस करते हुए दिखाई देती रही हैं।

Related Post

Union Minister Athawale met CM Bhajanlal Sharma

सीएम भजनलाल शर्मा से केन्द्रीय मंत्री अठावले ने की मुलाकात

Posted by - August 17, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले (Randas Athawale) ने शनिवार…
UP GIS

सीएम योगी की विकासपुरुष की छवि और उनके कार्यों की उद्योगपतियों ने की प्रशंसा

Posted by - January 20, 2023 0
अहमदाबाद। उत्तर प्रदेश को नये भारत का ग्रोथ इंजन बनाने और वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी का लक्ष्य प्राप्त करने…
CM Dhami

सीएम धामी ने अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा- कार्य शैली में लाएं सुधार

Posted by - June 2, 2024 0
बनबसा(चम्पावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) जनपद चम्पावत में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम पर बनबसा पहुंचे। एनएचपीसी सभागार में…