कोरोना संकट

कोरोना संकट के समय लोकतांत्रिक मान्यताओं को तिलांजलि देने पर तुली भाजपा : अखिलेश

1125 0

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि कोरोना संकट के दौर में भी भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस की आड़ में राजनीति कर रही है।

भाजपा धन्यवाद पत्र के माध्यम से वोट के लिए केन्द्रित करने में लगी

श्री यादव ने सोमवार को कहा कि जनता जब कोरोना संकट के समय अपनी दिक्कतों को भुलाकर एकजुट होकर सरकारी निर्देशों का पालन कर रही है, तो भाजपा अपनी राजनीति साधने में सभी लोकतांत्रिक मान्यताओं को तिलांजलि देने पर तुल गई है। देश के सामने समस्याओं का पहाड़ है, लेकिन भाजपा नेतृत्व को इस वक्त भी अगला चुनाव नज़र आ रहा है। भाजपा धन्यवाद पत्र के माध्यम से वोट के लिए केन्द्रित करने में लगी है।

धन्यवाद पत्र सरकार को देना चाहिए, आरएसएस और भाजपा किस अधिकार से धन्यवाद पत्र जारी कर सकती है?

उन्होंने कहा कि धन्यवाद पत्र सरकार को देना चाहिए। आरएसएस और भाजपा किस अधिकार से धन्यवाद पत्र जारी कर सकती है। भाजपा द्वारा स्थापना दिवस की आड़ में राजनीति करना किसी भी तरह नैतिक नहीं है?

लखनऊ : लॉकडाउन के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 1352 लोगों को चालान

तमाम संगठन और नागरिक स्वेच्छा से जो भोजन या खाद्य सामग्री दे रहे है, आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ता उसे अपनी ओर से राहत बता रहे हैं

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा राहत पहुंचाने के नाम पर भी धोखा दे रही है। तमाम संगठन और नागरिक स्वेच्छा से जो भोजन या खाद्य सामग्री दे रहे है। आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ता उसे अपनी ओर से राहत बता रहे हैं। ग्रामीण जनता तथा सड़कों से दूर रहने वाले गरीबों को फांकाकशी ही करनी पड़ रही है। राहत सामग्री के वितरण में भी भेदभाव और पक्षपात हो रहा है। गरीबों और भूखे लोगों के लिए भोजन सामग्री लेकर जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को जगह-जगह रोका जा रहा है। यह लोकतंत्र में स्वस्थ परम्परा नहीं है।

भाजपा सरकार के समय ही बेरोजगारी का रिकार्ड बना है और नोटबंदी-जीएसटी के बाद लाॅकडाउन ने तो उद्योगधंधो का भट्ठा ही बिठा दिया

उन्होने कहा कि लाॅकडाउन के चलते दूसरे प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में कामगार अपने गांवों में आ गए हैं। इन श्रमिकों के पास न तो कामधंधा है और नहीं खाने के लिए पैसे बचे हैं। तमाम परिवार एक जून की रोटी भी नहीं जुटा पा रहे हैं। तमाम नौजवानों की नौकरियां छूट गई हैं। उनके समाने अंधेरा भविष्य है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के समय ही बेरोजगारी का रिकार्ड बना है और नोटबंदी-जीएसटी के बाद लाॅकडाउन ने तो उद्योगधंधो का भट्ठा ही बिठा दिया हैं। किसानों, कामगारों, गरीबों और नौजवानों के लिए सरकार राहत या मदद तत्काल पहुंचाने की व्यवस्था करे।

Related Post

CM Yogi launched 'Pahal' portal

कांवड़ियों को न हो कोई समस्या, सुरक्षा और सुविधा का रखा जाए पूरा ध्यान : योगी आदित्यनाथ

Posted by - June 26, 2025 0
लखनऊ/गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) एकदिवसीय दौरे पर गुरुवार को गाजियाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इंदिरापुरम स्थित कैलास मानसरोवर…
Project Nanda-Sunanda

34 बेटियों की बाधित शिक्षा जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा से पुनर्जीवित

Posted by - February 13, 2026 0
देहरादून: कलेक्ट्रेट परिसर में प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’ (Project Nanda-Sunanda) के 13वां संस्करण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सविन बसंल…

कांग्रेस ने एक बार फिर गैर भरोसेमंद और धोखेबाज होने का दे दिया प्रमाण – मायावती

Posted by - September 17, 2019 0
लखनऊ डेस्क। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर आज यानी मंगलवार को एक बार फिर हमला बोला है उन्होंने ट्वीट…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में सितारों का संगम, गंगा पंडाल में जलवा बिखेरेंगे शंकर महादेवन, कैलाश खेर, सोनू निगम और श्रेया घोषाल

Posted by - December 3, 2024 0
प्रयागराज । महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में सिर्फ देश और विदेश के श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में…