लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 1352 लोगों को चालान

लखनऊ : लॉकडाउन के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 1352 लोगों को चालान

1080 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव के चलते जारी देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 1352 वाहन चालकों का आज चालान किया गया।

इन्फोर्समेण्ट टीमों द्वारा सबसे अधिक दो पहिया वाहन पर हेलमेट न लगाने वाले 638 और तीन सवारी में 68 लोगों का चालान किया

पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज आईजीपी, चिनहट,पालीटेक्निक, तेलीबाग, राणा प्रताप, कुंवर जगदगीश, पीजीआई, डालीगंज, बाराबरवा आदि चौराहाें एवंं तिराहों पर दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट,तीन सवारी,बिना नम्बर एवं रेड लाइट क्रास आदि के सम्बन्ध में वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान इन्फोर्समेण्ट टीमों द्वारा सबसे अधिक दो पहिया वाहन पर हेलमेट न लगाने वाले 638 और तीन सवारी में 68 लोगों का चालान किया गया।

यूपी में 14 अप्रैल के बाद भी जारी रह सकता है लॉकडाउन

गलत दिशा में चलने वाले 232 के अलावा सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 64 लोगों का चालान

उन्होंने बताया कि इसके अलावा गलत दिशा में चलने वाले 232 के अलावा सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 64 लोगों का चालान किया गया। इस दौरान जुर्माने के तौर पर 23 हजार 600 रुपये शमन शुल्क वसूल किये गये। गौरतलब है कि काेरोना वायरस के संक्रमण के बचाव के लिए पूरे देश में किए गये लॉकडाउन के आदेश के बाद भी बड़ी संख्या में लोग कानून की अनदेखी कर घर से बाहर निकल रहे हैं।

Related Post

पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव: दीदी की दादागीरी के आगे नहीं झुकेगी भाजपा – पीएम मोदी

Posted by - May 9, 2019 0
कोलकाता। पीएम मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के बांकुरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य…
AgriStack

एग्रीस्टैक से कृषि क्षेत्र में होगी डिजिटल क्रांति की शुरूआत, CM भजनलाल की पहल

Posted by - January 20, 2025 0
श्रीगंगानगर। किसानों के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)  द्वारा…

भाजपा द्वारा शिवसेना भवन ध्वस्त करने की बात पर बोले सीएम उद्धव- इतनी तेज थप्पड़ मारेंगे कि…

Posted by - August 2, 2021 0
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि धमकाने वाली भाषा बर्दाश्त नहीं की…