अंकिता लोखंडे

लॉकडाउन : अंकिता लोखंडे को सता रही है बॉयफ्रेंड की याद, वीडियो शेयर कर कही ये बात…

1038 0

मुंबई। देश में कोरोनावायरस के चलते 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है, जिसके चलते लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं और जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकल रहे हैं।

अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके कैप्शन ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया

इस बीच मणिकर्णिका के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने वाली टीवी की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी बॉलीवुड के दूसरे स्टार्स की तरह कोरोना के चलते आइसोलेशन पर हैं। ऐसे में अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके कैप्शन ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

https://www.instagram.com/p/B-hU0yrhIev/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि अंकिता ने बॉयफ्रेंड विकी जैन संग यह तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बड़े ही प्यार से विकी की तरफ देख रही हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने जो कैप्शन दिया है, उसे पढ़कर ऐसा लग रहा है, जैसे वह लॉकडाउन के इस दौर में बॉयफ्रेंड को काफी मिस कर रही हैं। फोटो के कैप्शन में अंकिता ने लिखा है, ‘जिंदगी की सबसे बेहतर चीज कोई चीज नहीं बल्की यादें होती हैं। #majormissing #seemesoonplease #stayhomestaysafe’

बता दें अंकिता हाल ही में टाइगर श्रॉफ , श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख स्टारर बागी 3 में नजर आईं थीं, जिसमें वह बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती दिखी थीं। टाइगर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खासा धमाल मचाया था। फिल्म की सक्सेस पर अंकिता भी काफी खुश दिखाई दी थीं।

https://www.instagram.com/p/B-efplJBRf_/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि फिल्म से पहले अंकिता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में थीं। एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत से उनका ब्रेकअप काफी दिनों तक सुर्खियों में छाया रहा था। हालांकि, अब वह विकी जैन को डेट कर रही हैं और अक्सर ही उनके साथ अपनी लवी-डवी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Related Post

माधुरी दीक्षित

ओटीटी के बढ़ते चलन के बावजूद बरकरार रहेगा सिनेमा हॉल का जादू : माधुरी दीक्षित

Posted by - May 30, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित ने ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफार्म के बढ़ते चलन के बावजूद सिनेमा हॉल…
Monalisa-Nirhua released on T-series

मोनालिसा-निरहुआ के इस भोजपुरी गाने को टी-सीरीज ने ओफिशियल चैनल पर किया रिलीज

Posted by - August 12, 2020 0
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी बोल्ड तस्वीरें और डांस वीडियो पोस्ट कर हमेशा…

गर्मियों में बेहद जरुरी होते हैं ये सामान, नहीं करना पड़ सकता हैं परेशानियों का सामना

Posted by - June 1, 2019 0
डेस्क। गर्मी के मौसम में अपनी पर्सनल चीजों पर अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता होती है। गर्मी में स्वास्थ्य समस्याओं…