प्रियंका चोपड़ा व निक जोनास ने दिया डोनेशन

यूनिसेफ और पीएम केयर्स फंड में प्रियंका चोपड़ा व निक जोनास ने दिया डोनेशन

934 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने कोराेनावायरस (कोविड-19) के खिलाफ जारी लड़ाई में अपना योगदान देते हुए यूनिसेफ और पीएम केयर्स फंड में डोनेशन दिया है।

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति अमेरिकी सिंगर निक जोनास ने भी मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए बॉलीवुड कलाकार लगातार दान कर रहे हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा और उनके पति अमेरिकी सिंगर निक जोनास ने भी मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। प्रियंका चोपड़ा ने पीएम केयर्स फंड में दान देने के साथ-साथ यूनिसेफ, फीड अमेरिका, गूंज, डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स, गिव इंडिया और कई संस्थाओं में मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। प्रियंका चोपड़ा ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि दुनिया को हमारी मदद की पहले से कहीं ज्यादा जरूरत है।

तेलंगाना में कोरोना से छह की मौत, निजामुद्दीन के जमात कार्यक्रम में हुए थे शामिल

दुनिया को हमारी मदद की पहल से कहीं ज्यादा जरूरत

प्रियंका चोपड़ा ने अपने और निक जोनास द्वारा दिये गए दान की जानकारी साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, दुनिया को हमारी मदद की पहल से कहीं ज्यादा जरूरत है। प्रियंका ने बताया कि निक और वह पहले ही सभी संस्थाओं में दान कर चुके हैं। उन्होंने लिखा कि जो भी आप सब ने किया उसका धन्यवाद। उन्हें आपके समर्थन की भी सख्त जरूरत है और हम आपसे भी दान करने का अनुरोध करेंगे। कोई भी दान छोटा नहीं होता है। साथ मिलकर हम दुनिया को इस महामारी को हराने में मदद कर सकते हैं।

Related Post

Agra Nagar Nigam

आगरा नगर निगम का म्युनिसिपल बॉन्ड 3.5 गुना ओवरसब्सक्राइब, निवेशकों से मिला जबरदस्त समर्थन

Posted by - April 11, 2025 0
शहरी विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए, नगर विकास विभाग के अंतर्गत आगरा नगर निगम (Agra…
CM Yogi did 'Janta Darshan' in Lucknow

योगी की दो टूक,जनता की समस्याओं को सुनें अधिकारी, निस्तारण को प्राथमिकता पर रखें

Posted by - May 26, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान यहां प्रदेश भर से लगभग 65…
President Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त जारी की

Posted by - October 25, 2024 0
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Murmu) ने छत्तीसगढ़ के पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन…