टि्वंकल खन्ना

‘कोविड-19’ पर अक्षय की पहल पर टि्वंकल खन्ना बोलीं- गर्व महसूस करती हूं

904 0

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री टिंवकल टि्वंकल खन्ना अपने पति अक्षय कुमार के कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से निपटने के लिए बनाये गये पीएम-केयर फंड में 25 करोड़ रुपये का डोनेशन देने पर गर्व महसूस करती है।

अक्षय ने पीएमकेयर फंड में 25 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया

कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जूझ रही है। इस संकट की घड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से पीएमकेयर फंड में अपना सहयोग देने की बात कही थी। अक्षय ने पीएमकेयर फंड में 25 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। अक्षय की इस पहल से उनकी पत्नी सबसे ज्यादा गर्व महसूस कर रही हैं।

15 दिन से पहले नहीं करा सकेंगे रसोई गैस की बुकिंग : इंडियन ऑयल

मैंने अक्षय से पूछा था कि क्या वह सच में इतनी बड़ी रकम देंगे?

ट्विंकल ने ट्विटर पर पोस्ट लिख अपनी खुशी का इजहार किया है। उन्होंने लिखा कि यह इंसान मुझे कितना गर्व महसूस करवाता है। मैंने अक्षय से पूछा था कि क्या वह सच में इतनी बड़ी रकम देंगे? क्योंकि इतने पैसे हमे इकट्ठे करने पड़ते। लेकिन अक्षय ने मुझसे बस यही बोला कि मेरे पास कुछ नहीं था जब मैंने अपना करियर शुरू किया था। आज जब मेरे पास है, मैं पीछे नहीं हट सकता। जिनके पास कुछ नहीं है मैं उनकी मदद किये बिना नहीं रह सकता।

Related Post

cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने सुनी ‘मन की बात’, तिरंगा फहराने की अपील की

Posted by - July 31, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। मुख्यमंत्री…
तम्मना भाटिया

स्वयंवर से जुड़े सवाल पर तम्मना का मजेदार जवाब, इन तीन सुपरस्टारों का लिया नाम

Posted by - March 10, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। आज के समय में स्वयंवर किया जाना न सिर्फ बॉलीवुड की दुनिया तक ही सिमित है बल्कि ऐसा…