रसोई गैस की बुकिंग

15 दिन से पहले नहीं करा सकेंगे रसोई गैस की बुकिंग : इंडियन ऑयल

1004 0

नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के मद्देनजर लोगों से ‘पैनिक बुकिंग’ नहीं कराने की अपील की है। कहा है कि अब 15 दिन के अंतर पर ही रसोई गैस की बुकिंग कराई जा सकेगी।

इंडियन ऑयल के अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि  पेट्रोल, डीजल या रसोई गैस को लेकर कोई किल्लत या कोई दिक्कत नहीं

इंडियन ऑयल के अध्यक्ष संजीव सिंह ने एक वीडियो संदेश में आश्वस्त किया कि देश में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पूरे देश में सुचारू है। पेट्रोल, डीजल या रसोई गैस को लेकर कोई किल्लत या कोई दिक्कत नहीं है। विशेषकर रसोई गैस के लिए आश्वस्त करना चाहता हूं कि आप लोग निश्चिंत रहें। एलपीजी की आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है और चलती रहेगी। ग्राहकों से निवेदन है कि पैनिक बुकिंग न करें। इससे सिस्टम पर अनावश्यक दबाव पड़ता है। हमने अब यह व्यवस्था शुरू की है कि कम से कम 15 दिन के अंतर से पहले ग्राहक रिफिल बुकिंग नहीं करा सकेंगे।

टोक्यो ओलम्पिक का आयोजन 23 जुलाई 2021 से ! , नयी तारीखों की घोषणा जल्द

लॉकडाउन के बाद से देश में पेट्रोल-डीजल की खपत तो कम हुई है, लेकिन रसोई गैस की माँग बढ़ गयी

उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के बाद से देश में पेट्रोल-डीजल की खपत तो कम हुई है, लेकिन रसोई गैस की माँग बढ़ गयी है। अब तक ग्राहकों के बुकिंग पर कोई समय सीमा लागू नहीं थी। आम उपभोक्ताओं को एक साल में पहले 12 घरेलू रसोई गैस सिलिंडर पर सब्सिडी मिलती है जबकि उसके बाद सब्सिडी नहीं मिलती।

आयात टर्मिनल, रिफाइनरी, बॉटलिंग संयंत्र, परिवहन नेटवर्क, वितरण नेटवर्क सब पूरी तरह कर रहे हैं काम 

श्री सिंह ने कहा कि रसोई गैस का देश में भरपूर भंडार है। आयात टर्मिनल, रिफाइनरी, बॉटलिंग संयंत्र, परिवहन नेटवर्क, वितरण नेटवर्क सब पूरी तरह काम कर रहे हैं। इंडियन ऑयल अपने चैनल साझेदारों के साथ यह सुनिश्चित करने में लगा है कि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय खेलों की मशाल और प्रचार रथ को दिखाई झंडी

Posted by - December 26, 2024 0
हल्द्वानी। 38 वे राष्ट्रीय खेलों की ऊर्जा और उमंग से देवभूमि को प्रकाशित करने के लिए खेल मशाल “तेजस्विनी” गुरुवार…

UAE ने निजी आजादी के मद्देनजर इस्लामी कानूनों में किए एतेहासिक बदलाव

Posted by - November 9, 2020 0
अंतर्राष्ट्रीय डेस्क.   संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने शनिवार को देश के इस्लामिक निजी कानूनों को लेकर बड़े बदलावों की घोषणा…