क्लीन हैण्ड जेल

CSIR-NBRI ने हर्बल सैनिटाइजर ‘क्लीन हैण्ड जेल’ की प्रौद्योगिकी हस्तांतरित की

834 0

लखनऊ। CSIR-NBRI ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के तरफ से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सीएसआईआर एरोमा मिशन के तहत कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए अल्कोहल आधारित हैण्ड सैनिटाइजर बनाया है। इस हर्बल हैण्ड सैनिटाइजर में हर्बल घटक के रूप में तुलसी का तेल, जो कि जो कीटाणुओं को मारने में सक्षम एक प्राकृतिक रोगाणुरोधी है । इसमें 60 प्रतिशत आइसोप्रोपिल अल्कोहल का प्रयोग किया गया है। इस उत्पाद को इसकी रोगाणुरोधी गतिविधि के लिए वैज्ञानिक रूप से परीक्षित किया गया है।

कोरोना से बचाव की अपील, संकट की घड़ी में सावधानियों का पालन करें : डीपी सिंह

हर्बल हैंड सैनिटाइजर की तकनीकी को मेसर्स सदगुरु बायोलॉजिकल प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ को हस्तांतरित किया

CSIR-NBRI के निदेशक प्रो. एसके बारिक ने बताया कि हर्बल हैंड सैनिटाइजर की तकनीकी को मेसर्स सदगुरु बायोलॉजिकल प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ को हस्तांतरित किया गया। डॉ. बीएन सिंह, वैज्ञानिक और उनकी टीम ने बताया कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए हैंड सैनिटाइजर की बढ़ी हुयी मांग को देखते हुए यह हैण्ड सैनिटाइजर अगले सप्ताह तक बाजार में उपलब्ध होगा। हैण्ड सैनिटाइजर कंपनी द्वारा दिए गए ‘क्लीन हैंड जेल’ के ब्रांड नाम के से उपलब्ध होगा।

Related Post

कोरोना वैक्सीन

कोरोना वैक्सीन की ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में क्वालिटी तय करती है भारत की ये बेटी

Posted by - May 31, 2020 0
नई दिल्ली। ब्रिटेन का ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने का काम तेजी से चल रहा है। वैक्सीन की…
मध्यप्रदेश विधानसभा फ्लोर टेस्ट

एच1एन1 की चपेट में SC के छह जज, मास्क पहनकर पहुंचे जस्टिस संजीव खन्ना

Posted by - February 25, 2020 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के छह जज एच1एन1 से संक्रमित हो गए हैं। यह जानकारी मंगलवार को न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़…