संजय बांगड़

संजय बांगड़ ने बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड का प्रस्ताव ठुकराया

836 0

नयी दिल्ली। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। बता दें कि बीसीबी ने बंगलादेश की टेस्ट टीम का बल्लेबाजी सलाहकार बनने के प्रस्ताव दिया है।

बांगड़ को बीसीबी ने बंगलादेश टेस्ट टीम का बल्लेबाजी सलाहकार बनाने की पेशकश

बांगड़ को बीसीबी ने बंगलादेश टेस्ट टीम का बल्लेबाजी सलाहकार बनाने की पेशकश की थी, लेकिन बांगड़ ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ करार का हवाला देकर इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह भविष्य में बंगलादेश टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

लॉकडाउन में गिटार बजाना सीख रहीं हैं कैटरीना कैफ, देखें वीडियो

बांगड़ ने कहा कि बीसीबी ने आठ सप्ताह पहले मुझे इसका प्रस्ताव दिया था लेकिन स्टार स्पोर्ट्स के साथ मेरे करार के चलते मैं उनका बल्लेबाजी सलाहकार बनने का प्रस्ताव स्वीकार नहीं कर सकता। हालांकि मैं भविष्य में बीसीबी के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं।

विक्रम राठौड़ को टीम इंडिया का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया था

बांगड़ 2014 से 2019 तक भारतीय टीम के साथ रहे, लेकिन पिछले साल इंग्लैंड में हुए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के बाद उन्हें बल्लेबाजी कोच पद से हटा दिया गया। उनकी जगह विक्रम राठौड़ को टीम इंडिया का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया था।

उल्लेखनीय है कि बीसीबी ने बंगलादेश वनडे टीम के बल्लेबाजी सलाहकार नील मैकेंजी टेस्ट टीम का बल्लेबाजी सलाहकार पद संभालने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने यह कहकर इसे ठुकरा दिया था कि वह सभी प्रारूपों में टीम के बल्लेबाजी सलाहकार नहीं बनना चाहते, जिसके बाद बीसीबी ने बांगड़ को इसका प्रस्ताव दिया था।

Related Post

Amit Shah in hawra

अमित शाह ने रिक्शा चालक के घर किया लंच, कहा- ‘200 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर बनाएंगे सरकार’

Posted by - April 7, 2021 0
 हावड़ा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बुधवार को हावड़ा के डोमजूर (Domjur) में चुनाव प्रचार के दौरान…

ऐश्वर्या राय कांस रेड कारपेट में व्हाइट गाउन पहनकर दिखाया सबसे रॉयल अंदाज

Posted by - May 21, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। फ्रांस में इन सबसे ब्रेफ्रिक ऐश्वर्या कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर रहीं हैं। वो पहले ही…
CM Dhami

सस्टेनेबल डेवलपमेंट में मॉडल स्टेट बनेगा उत्तराखंड: धामी

Posted by - February 11, 2024 0
देहरादून। आज पर्यावरणीय समस्याओं के चलते दुनिया क्लाइमेट चेंज, ग्लोबल वार्मिंग जैसे खतरों से जूझ रही है। इससे निपटने के लिए…