ओढ़नी के कोना में

खेसारी लाल का ‘ओढ़नी के कोना में’ गाना वायरल, 2.7 करोड़ लोगों ने देखा

813 0

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म भाग खेसारी भाग का एक गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। यही कारण है कि भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के इस गाने को यू-ट्यूब पर पौने तीन करोड़ लोग देख चुके हैं। गाने का नाम है ओढ़नी के कोना में । इस गाने का ऑडियो वर्जन देखते ही देखते दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छा गया था।

अब इसका वीडियो वर्जन रिलीज किया गया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी महिला सिंगर प्रिया सिंह राजपूत के साथ मिलकर गाया है।

गाने का वीडियो वर्जन…

यह एक रोमांटिक भोजपुरी गाना है। जिसमें खेसारी लाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा की केमेस्ट्री अच्छी दिख रही है। इस गाने को प्यारे लाल यादव ने लिखा है और ओम झा ने संगीत दिया है।

‘भाग खेसारी भाग’ का एक गाना पहले ही धमाल मचा चुका है. इस गाने का नाम ‘क से कमाईब’ है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। इस गाने में खेसारी लाल यादव और स्मृति सिन्हा क, ख, ग… के मतलब बताते नजर जा रहे हैं। ‘क से कमाईब’ गाने को देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Related Post

सोनाक्षी लखनऊ में मांगेंगीं वोट

माँ के लिए मैदान में उतरी बेटी, रोड शो कर परिवार संग सोनाक्षी मांगेंगीं वोट

Posted by - May 3, 2019 0
लखनऊ। पूनम सिन्हा के समर्थन में शत्रुघ्न सिन्हा का पूरा परिवार मैदान में उतर आया है। इसी क्रम में उनकी…

‘चंद्रयान-2’ के लैंडर से संपर्क टूटने पर सिनेमाजगत की हस्तियों ने की भावुक पोस्ट

Posted by - September 7, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क: चंद्रयान 2 के लैंडर ‘विक्रम’ का बीती रात चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया…