कोरोना वैक्सीन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन बोले- कोरोना वैक्सीन की चल रही है टेस्टिंग

1176 0

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस पैर पसराता जा रहा है। मंगलवार तक देश में कोरानावायर से संक्रमित मरीजों की संख्या 126 पहुंच गई है। राज्यसभा में भी इस जानलेवा बीमारी को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सदन को बताया कि कोरोना वायरस की वैक्सीन की टेस्टिंग चल रही है। इसके साथ ही केंद्र सरकार इस वायरस को रोकने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है।

देश में अब तक 17 विदेशी नागरिक इस वायरस से संक्रमित थे, लेकिन अब 22 हो गए

जानलेवा कोरोना वायरस की वजह से महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में जिस 64 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ा है, वह कुछ दिन पहले दुबई से लौटे थे। बड़ी बात यह है कि महाराष्ट्र में लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। महाराष्ट्र में 39 लोगों को इस वायरस ने अपनी चेपट में ले लिया है। देश में अब तक 17 विदेशी नागरिक इस वायरस से संक्रमित थे, लेकिन अब 22 हो गए है।

योगी कैबिनेट: कोरोना पीड़ितों का मुफ्त इलाज, स्कूल-कॉलेज, मल्टीप्लेक्स 2 अप्रैल तक बंद

कोरोना के खतरे को देखते हुए देश के सभी मॉन्यूमेंट्स 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली का कुतुब मीनार सुबह 6:00 बजे से ही पर्यटकों के लिए खुल जाता था, लेकिन मॉन्यूमेंट्स को बंद करने के आदेश के बाद मंगलवार को क़ुतुब मीनार नहीं खुला है। कुछ लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। जो लोग बाहर से दिल्ली घूमने आए थे, वह लोग सुबह सुबह कुतुब मीनार पुहंचे तो यहां पहुंचने के बाद पता चला कुतुबमीनार बंद है। जिसके बाद पर्यटक काफी मायूस हो गए हैं।

अब तक 13 लाख 19 हजार 363 यात्रियों की हवाई अड्डों पर स्क्रीनिंग की गई

इस बीच राहत की खबर ये है कि इस वायरस की चपेट में आए 13 लोग अबतक ठीक हो चुके हैं। हालांकि देश में संक्रमित दो लोगों की मौत भी हुई है। सरकार ने बताया है कि अब तक 13 लाख 19 हजार 363 यात्रियों की हवाई अड्डों पर स्क्रीनिंग की गई है। भारत के कुल 30 हवाई अड्डों पर स्क्रीनिंग की जा रही है।

महाराष्ट्र के नासिक में  संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शहर में धारा 144 लगा दी

महाराष्ट्र के नासिक स्थित सिविल अस्पताल में कोरोना वायरस जैसे लक्षणों वाले दो और व्यक्तियों को सोमवार को भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अस्पताल में भर्ती इन दो मामलों के साथ अस्पताल में वर्तमान में आठ मरीजों का इलाज चल रहा है। इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शहर में धारा 144 लगा दी गई है, जिसके तहत लोगों के एक जगह एकत्रित होने पर रोक है।

आस्था पर कोरोना का असर, महाकाल के मंदिर में की गई बिना भक्त के भस्म आरती

महाराष्ट्र में स्थित सिद्ध विनायक मंदिर को अगले फैसले तक बंद कर दिया गया है। राज्य के उस्मानाबाद जिले में स्थित तुलजा भवानी मंदिर को भी श्रद्धालुओं के लिए आज से 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। कोरोना के खौफ से महाकाल के मंदिर में बिना भक्त के भस्म आरती की गई। जिस महाकाल के गर्भ गृह में भक्तों की भीड़ होती थी आज वो गर्भ गृह खाली दिखा। ज्यादा लोग एक जगह पर न जुटें इसके लिए मंदिर प्रशासन ने ये फैसला लिया है। अगले आदेश तक भस्म आरती में भक्तों के शामिल होने पर रोक लगा दी गई है। अमूमन भस्म आरती के वक्त एक बार में 1700 से अधिक श्रद्धालु महाकाल का आशीर्वाद लेते हैं। इतिहास में शायद पहली बार ऐसा हुआ हो कि भस्मारती बिना भक्तों के हुई हो। हालांकि श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर के बार लगे LED स्क्रीन पर भस्म आरती का दर्शन किया।

Related Post

PM Modi

महाकुम्भ के साथ ही प्रयागराज के विकास को भी नई दिशा देंगे पीएम मोदी

Posted by - December 12, 2024 0
महाकुम्भ नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शुक्रवार को प्रयागराज का दौरा करेंगे। इस दौरान वह महाकुंभ मेला 2025 (Maha…
Liquor

यूपी में अवैध शराब कारोबारियों पर कसा शिकंजा, अगस्त में 1,995 लोग गिरफ्तार

Posted by - September 4, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेश सरकार ने अवैध शराब के कारोबारियों (Illegal Liquor Traders)…
सेजल शर्मा आत्महत्या मामला

सेजल शर्मा आत्महत्या मामले में शक की सुई खास दोस्त पर टिकी, आखिरी समय में हुई बात

Posted by - January 25, 2020 0
नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा की आत्महत्या मामले में पुलिस जांच में शक की सुई उसके करीबी दोस्त पर…
कोरोना संक्रमण

कोरोना संक्रमण पर अगले कुछ हफ्ते अहम, सरकार की है पैनी नज़र : हर्षवर्धन

Posted by - March 24, 2020 0
नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा है कि सरकार कोरोना संक्रमण की स्थिति पर पैनी नज़र…