रिलायंस

बाजार पूंजीकरण के दौरान सबसे अधिक घाटे में रिलायंस इंडस्ट्रीज, फायदे में ये कंपनियां

812 0

बिजनेस डेस्क। बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को जहां यस बैंक के संकट के चलते सेंसेक्स में 894 अंक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं बाजार हैसियत के लिहाज से शीर्ष दस घरेलू कंपनियों में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण कुल 95,432.26 करोड़ रुपये घट गया है।

इन छह कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे पहले हैं। बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 720.67 अंक यानी 1.88 फीसदी तक गिर गया।

इन कंपनियों का घटा बाजार पूंजीकरण

पिछले सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 37,144 करोड़ रुपये घटकर 8,05,118.67 करोड़ रुपये पर आ गया।

एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत में इस दौरान 23,435 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 6,22,109.94 करोड़ रुपये रह गई।

बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 14,299.1 करोड़ रुपये घटकर 2,54,309.90 करोड़ रुपये हो गया।

एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 11,625.3 करोड़ रुपये घटकर 3,65,214.59 करोड़ रुपये रहा।

आईसीआईसीआई बैंक का 6,325.67 करोड़ रुपये घटकर 3,14,705.23 करोड़ रुपये हो गया।

भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में 2,673.22 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 2,88,225.26 करोड़ रुपये रह गया।

इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण

इस दौरान सबसे ज्यादा लाभ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 43,884.14 करोड़ रुपये बढ़कर 7,94,717.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

यस बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, किसी भी ATM से पैसे निकालने की मिली इजाजत

इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 3,364.34 करोड़ रुपये बढ़कर 3,14,821.60 करोड़ रुपये हो गया।

हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड का 2,534.8 करोड़ रुपये बढ़कर 4,73,359.77 करोड़ रुपये रहा।

कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,447.7 करोड़ रुपये बढ़कर 3,12,168.86 करोड़ रुपये पर आ गया।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष कंपनियों के नाम

रिलायंस इंडस्ट्रीज

टीसीएस

एचडीएफसी बैंक

हिंदुस्तान युनिलीवर

एचडीएफसी

इंफोसिस

आईसीआईसीआई बैंक

कोटक महिंद्रा बैंक

एयरटेल

बजाज फाइनेंस

Related Post

Share Market

बाजार में ‘भूचाल’: 1695 अंक लुढ़ककर 48 हजार के नीचे पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम

Posted by - April 12, 2021 0
मुंबई। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों ने निवेशकों को चिंतित कर दिया है। आज सप्ताह के…
CM Vishnudev Sai

भ्रष्टाचार की जननी है कांग्रेस, इनके अधिकांश प्रधानमंत्री पर घोटाले के आरोप: सीएम साय

Posted by - May 6, 2024 0
रायपुर। अगर मैं कहूं कि कांग्रेस ही भ्रष्टाचार की जननी है तो ये कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। आजादी के बाद…
साध्वी प्रज्ञा

बाबरी मस्जिद तोड़ी, अब राम मंदिर बनाएंगे – साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

Posted by - April 21, 2019 0
भोपाल। लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बड़बोला बयान दिया है। जिसमे उन्होंने कहा कि वह…
माज हत्याकांड

माज हत्याकांड : बर्खास्त इंस्पेक्टर संजय राय समेत पांच को उम्रकैद

Posted by - February 28, 2020 0
  लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित माज अहमद हत्याकांड मामले में थाना गाजीपुर के तत्कालीन इंसपेक्टर संजय राय समेत सात…