मेगन शट

स्मृति और शेफाली मुझे पहचान चुकी हैं, भारत के खिलाफ खेलना पसंद नहीं : मेगन शट

979 0

नई दिल्ली। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच आगामी आठ मार्च रविवार को आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का फाइनल खेला जाना है। ऐसे में आस्ट्रेलियाई टीम की खिलाड़ी मेगन शट ने कप्तान मेग लेनिंग से कहा कि वह शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना को गेंदबाजी नहीं करना चाहतीं।

विश्व कप के पहले मैच के पहले ही ओवर में मंधाना तथा शेफाली ने शट की जमकर धुलाई की थी

बता दें कि विश्व कप के पहले खेली गई त्रिकोणीय सीरीज में दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं। मैच के पहले ही ओवर में मंधाना तथा शेफाली ने शट की जमकर धुलाई की थी। पहली गेंद पर शेफाली ने चौका मारा था और फिर मंधाना ने छक्का जड़ा था।

भारत की महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा बनीं वैश्विक पेय ब्रांड पेप्सी यूनिवर्स की स्वैगस्टार

शट ने कहा कि त्रिकोणीय सीरीज में लगाया गया वह छक्का मेरी गेंद पर अभी तक का सबसे बड़ा छक्का

शट ने कहा कि मुझे भारत के खिलाफ खेलना पसंद नहीं। उन्होंने मुझे पकड़ रखा है। स्मृति और शेफाली मुझे पहचान चुकी हैं। त्रिकोणीय सीरीज में लगाया गया वह छक्का मेरी गेंद पर अभी तक का सबसे बड़ा छक्का था। उन्होंने कहा कि एक गेंदबाज के तौर पर कुछ रणनीतियां होंगी जिन्हें हम देखेंगे।

हमारे लिए भारत के खिलाफ खेलना इससे बड़ी चुनौती नहीं हो सकती है

साफ तौर पर पावरप्ले में उन दोनों के लिए मैं सही नहीं हूं। वह मुझे आसानी से खेल लेती हैं। 27 साल की इस गेंदबाज ने कहा कि सेमीफाइनल में जब बारिश आई तो उन्हें लगा कि उनके हाथ से फाइनल में जाने का मौका फिसल गया।

उन्होंने कहा कि हम जिस फाइनल के बारे में लंबे समय से बात कर रहे थे उसमें हम पहुंच चुके हैं। वह भी भारत के साथ, जो शानदार है। उन्होंने कहा कि खासकर त्रिकोणीय सीरीज को देखते हुए। हमारे लिए इससे बड़ी चुनौती नहीं हो सकती है।

Related Post

CTET

यूपी : CTET में नकल करते पकड़े गए 14 परीक्षार्थी, पूछताछ जारी

Posted by - December 8, 2019 0
मुरादाबाद। मुरादाबाद जिले में रविवार को होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में परीक्षा केंद्रों पर नकल करते हुए…
RAHUL GANDHI

राहुल गांधी ने फिर उठाया कोरोना वैक्सीन का मुद्दा, बोले- भारत को जरूर मिलनी चाहिए फ्री में वैक्सीन

Posted by - April 29, 2021 0
नई दिल्ली। कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के बीच टीकाकरण की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है। 1 मई से कोरोना…
MEETING WITH CM OF PM MODI

कोरोना को लेकर मुख्यमंत्रियों संग संवाद करेंगे PM मोदी, ममता नहीं होंगी शामिल

Posted by - April 8, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) कोविड-19 की वर्तमान स्थिति और टीकाकरण अभियान पर आज मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद…