Nirmala Sitharaman

Yes बैंक के जमाकर्ताओं की पूंजी पूरी तरह सुरक्षित, न करें चिंता : निर्मला सीतारमण

837 0

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को Yes बैंक के जमाकर्ताओं को भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि उनकी पूंजी पूरी तरह सुरक्षित है और वह किसी प्रकार की चिंता नहीं करें।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं रिजर्व बैंक के साथ लगातार संपर्क में हूं

सीतारमण ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मैं Yes बैंक के सभी जमाकर्ताओं को आश्वस्त करना चाहती हूं कि उनकी पूंजी पूरी तरह सुरक्षित है। मैं रिजर्व बैंक के साथ लगातार संपर्क में हूं। Yes बैंक के संबंध में जो भी कदम उठाये गये हैं, वे बैंक के जमाकर्ताओं, बैंक और अर्थव्यवस्था के हित में हैं।

जीवन में पॉजिटिव की अपेक्षा, दुखी और अवसादग्रस्त रहना बेहद आसान : जैकलीन

Yes बैंक के किसी जमाकर्ता का नहीं होगा नुकसान 

उन्होंने कहा कि सरकार और रिजर्व बैंक दोनों Yes बैंक के मामले पर लगातार नजर रखे हुए हैं। सीतारमण ने कहा कि हमनें एक कदम उठाया है जो प्रत्येक के भले के लिए होगा। रिजर्व बैंक गवर्नर ने आश्वस्त किया है कि Yes बैंक के किसी जमाकर्ता का नुकसान नहीं होगा।

इससे पहले मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने सीतारमण से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में Yes बैंक के जमाकर्ताओं से भयभीत नहीं होने का आग्रह करते हुए कहा कि उनके हितों का पूरा ध्यान रखा जायेगा।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत फहराया तिरंगा

Posted by - August 13, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा…
जेएनयू हिंसा

जेएनयू हिंसा : वीसी बोले- हॉस्टल में रहने वाले अवैध छात्र हिंसा में हो सकते हैं शामिल

Posted by - January 11, 2020 0
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में बीते पांच जनवरी की हिंसा के बाद पहली बार कुलपति प्रोफेसर एम जगदीश कुमार…
CM Dhami

सीमांत गांव मिलम में मुख्यमंत्री ने की आई.टी.बी.पी जवानों और स्थानीय नागरिकों से भेंट

Posted by - October 29, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को पिथौरागढ़ जिले के सीमांत गांव मिलम का दौरा किया। इस अवसर…
CM Dhami

पुरानी दरों पर ही होगी वाहनों में फिटनेस, सीएम धामी ने परिवहन विभाग के प्रस्ताव को दी स्वीकृति

Posted by - February 22, 2024 0
देहरादून: सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के द्वारा परिवहन विभाग…