कोरोना वायरस

कोरोना वायरस का IPL पर नहीं पड़ेगा कोई असर : सौरव गांगुली

3239 0

नई दिल्ली। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए किसी भी खतरे से इनकार किया है, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि स्थिति पर नजर रख रहे हैं। बता दें कि आईपीएल 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले के साथ शुरू होगा जबकि फाइनल 24 मई को होगा।

आईपीएल के लिए अभी तक कोई खतरा नहीं है और हम स्थिति पर रख रहे हैं नजर

यह पूछे जाने पर कि क्या कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल के लिए कोई खतरा है। पटेल ने कहा कि अभी तक कोई खतरा नहीं है और हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

12 मार्च को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पहला एकदिवसीय मैच खेला जाएगा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी किसी भी खतरे से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि आईपीएल या फिर साउथ अफ्रीका के साथ शुरू हो रही सीरीज में इससे कोई भी खतरा नहीं है। 12 मार्च को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पहला एकदिवसीय मैच खेला जाएगा। गांगुली ने कहा कि भारत में कुछ भी नहीं। इस पर चर्चा भी नहीं की। बीसीसीआई के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के कार्यक्रम के अनुसार आ रही है।

BCCI ने सुनील जोशी को नियुक्त किया टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता

आगामी टोक्यो ओलंपिक भी संदेह के घेरे में आ गया है, भारत में भी कोरोना वायरस के कुछ मामले सामने आए

कोरोना वायरस से अब तक 32 सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और दुनियाभर में 90,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। दुनिया भर में विभिन्न खेल आयोजनों के कैलेंडर पर इसका असर हुआ है। इसकी वजह से आगामी टोक्यो ओलंपिक भी संदेह के घेरे में आ गया है। भारत में भी कोरोना वायरस के कुछ मामले सामने आए हैं।

Related Post

CM Dhami paid tribute to Dr. Sarvepalli Radhakrishnan

डॉ. राधाकृष्णन का जीवन दर्शन हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा: सीएम धामी

Posted by - September 5, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं विचारक भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन…
Actress Kriti Sanon met CM Dhami

एक्ट्रेस कृति सेनन ने टीम के साथ की सीएम धामी से भेंट

Posted by - September 23, 2023 0
देहरादून। नेटफ्लिक्स फिल्म्स की ‘दो पत्ती’ की फ़िल्म अभिनेत्री और मुख्य किरदार कर रहीं कृति सेनन (Kriti Sanon) फ़िल्म निर्माता…
CM Vishnu dev Sai

एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

Posted by - July 15, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu dev Sai) से आज साेमवार काे उनके निवास कार्यालय में एसबीआई के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़…
rajnath singh

चमोली हिमस्खलन पर रक्षा मंत्री ने की CM धामी से बात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

Posted by - February 28, 2025 0
नई दिल्ली। उत्तराखंड में भारी हिमस्खलन के बादशुक्रवार को चमोली जिले में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने…