नवरात्रि साधना

क्या हुआ जो कुछ ही घंटे में पीएम मोदी ने बदला सोशल मीडिया छोड़ने का फैसला?

818 0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया छोड़ने की अटकलों पर आखिरकार विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को नहीं छोड़ने वाले हैं। उनका कहना है कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वह अपने अकाउंट्स को उन महिलाओं को देंगे जिनके कार्य और जिंदगी ने हमें प्रेरित किया है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्विटर के जरिए दी।

प्रेरणादायक  महिलाओं की कहानियों को #SheInspiresUs के साथ साझा करें?

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि इस महिला दिवस पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को उन महिलाओं को सौंप दूंगा, जिनका जीवन और कार्य हमें प्रेरित करता है। इससे उन्हें लाखों लोगों में प्रेरणा प्रज्ज्व​लित करने में मदद मिलेगी। क्या आप ऐसी महिला हैं या फिर आप ऐसी किसी प्रेरणादायक महिला को जानती हैं? ऐसी कहानियों को हैशटैग #SheInspiresUs (शी इंस्पायर्स अस) के साथ साझा करें?’

पीएम मोदी सोशल मीडिया को करेंगे गुडबाय, बॉलीवुड सेलेब्स बोले- ‘एक और सर्जिकल स्ट्राइक’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 घंटे पहले कहा था कि वह इस रविवार को सोशल मीडिया छोड़ने की बना रहे हैं योजना 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 घंटे पहले कहा था कि वह इस रविवार को सोशल मीडिया छोड़ने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने सोमवार को ट्विटर पर लिखा था, इस रविवार को मैं फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ने पर विचार कर रहा हूं। इस बारे में मैं आपको जानकारी दे दूंगा।’

प्रधानमंत्री से लोगों ने की सोशल मीडिया न छोड़ने की अपील की, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ ‘नो सर’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार करने से जुड़ा ट्वीट करने के कुछ ही देर के अंदर इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले बहुत से लोगों ने उनसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं छोड़ने का अनुरोध किया और इस दौरान माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ‘नो सर’ ट्रेंड कर रहा था।

करीब एक घंटे में उनका ट्वीट 26,000 बार रीट्वीट किया गया और इस दौरान लगभग हर सेकेंड लोग इस पर कमेंट कर रहे थे। कुछ ही मिनटों में ट्विटर पर ‘नो सर’ ट्रेंड करने लगा और लोग प्रधानमंत्री के इस विचार पर कहीं चौंकते तो कहीं भ्रम में दिखे। इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले बहुत से लोगों ने उनसे सोशल मीडिया नहीं छोड़ने का अनुरोध किया।

ट्विटर पर मोदी के हैं पांच करोड़ 33 लाख फॉलोवर्स

प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया खास तौर पर ट्विटर पर सक्रिय रहते है। ट्विटर पर मोदी के पांच करोड़ 33 लाख, फेसबुक पर चार करोड़ 40 लाख और इंस्टाग्राम पर तीन करोड़ 52 लाख फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल पर तीन करोड़ 20 लाख फॉलोअर्स हैं। मोदी ट्विटर पर पांच करोड़ फॉलोअर्स को पार करने वाले पहले भारतीय हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था, ‘नफरत छोड़िए, सोशल मीडिया नहीं

प्रधानमंत्री के ट्वीट पर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सम्मानीय प्रधानमंत्री जी, आपसे आग्रह है कि आप उन ट्रोल्स की फौज को यह सलाह दीजिए जो आपके नाम पर लोगों को हर सेकेंड अपशब्द कहते हैं और धमकी देते हैं! आभार, भारत का नागरिक।’ वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था, ‘नफरत छोड़िए, सोशल मीडिया नहीं।’

Related Post

CM Yogi expressed grief

महाराष्ट्र उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, सीएम योगी ने जताया गहरा शोक

Posted by - January 28, 2026 0
लखनऊ : महाराष्ट्र के बारामती में आज सुबह एक विमान दुर्घटना में राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) सहित…
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शर्मनाक घटना, खिलाड़ियों के फोन और कीमती समान चोरी

Posted by - March 16, 2020 0
नई दिल्ली। वह स्टेडियम जो 2010 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन का मुख्य स्थल रहा और देश के कई अन्य अंतरराष्ट्रीय…
CM Yogi

पहले किसान केवल एक-दो फसल तक सीमित रहता था, आज मक्का उत्पादन करके भी कमा रहा मुनाफाः योगी

Posted by - June 8, 2025 0
औरैया/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहाकि आईसीआर के लैब में बैठे वैज्ञानिकों, कृषि विवि के प्राध्यापकों और कृषि…
CM Vishnu Dev Sai

हमारी सरकार जनता के हित में वचनबद्ध होकर कर रही है कार्य: सीएम साय

Posted by - December 4, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सुहेला में आयोजित कार्यक्रम में…
Airforce Conference

वायुसेना के कमांडरों का तीन दिवसीय सम्मेलन शुरू

Posted by - April 16, 2021 0
नयी दिल्ली।  भारतीय वायुसेना के शीर्ष कमांडरों के तीन दिवसीय सम्मेलन के पहले दिन बृहस्पतिवार को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएससी)…