रैना शुक्ला

निर्बल वर्ग की बालिकाओं को सशक्त बनाने में जुटीं रैना शुक्ला, दे रहीं हैं मुफ्त ट्रेनिंग

957 0

लखनऊ। आर्थिक रूप से निर्बल व झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली छात्राएं भी सशक्त हों। इसके साथ ही आत्मरक्षा के लिए तैयार रहें। इसके लिए लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक छात्रा रैना शुक्ला एक बीड़ा उठाया है। मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट हासिल करने वाली रैना जल्द ही लविवि की छात्राओं के लिए भी यह अभियान चलाएंगी। इसके साथ ही रैना शुक्ला सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहती हैं।

रैना शुक्ला सेना में भर्ती होकर करना चाहती हैं देश की सेवा 

बता दें कि लखनऊ विश्वविद्यालय में बीए की छात्रा रैना शुक्ला मार्शल आर्ट के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीत चुकी हैं। खेले के साथ ही रैना पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। रैना ने आठ साल की उम्र से मार्शल आर्ट सीखना शुरू किया था। इसके बाद रैना ने परिवार की बहनों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देना शुरू किया। इसके बाद यह अभियान आस पास की गरीब छात्राओं के लिए चलाया।

अब ATM में नहीं मिलेगा 2,000 रुपये का नोट! हुआ ये बड़ा फैसला 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से लविवि में चले मिशन साहसी कार्यक्रम में उन्होंने छात्रावासों में जाकर छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया है। अब इसे एक बार फिर से वह छात्राओं के लिए शुरू करने जा रही हैं। एनसीसी कैडेट रैना का मुख्य मकसद आगे चलकर सेना में जाना है।

मार्शल आर्ट से छात्राओं में आता है आत्मविश्वास

रैना ने बताया कि घरवालों की प्रेरणा से मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। इससे छात्राओं में आत्मविश्वास आता है। उन्हें लगता है कि वह कमजोर नहीं हैं। वह भी कुछ कर सकती हैं। इसलिए छात्राओं को इसका प्रशिक्षण जरूर लेना चाहिए। छात्राओं में सबसे जरूरी आत्मविश्वास भरना है। मार्शल आर्ट उसका एक भाग ही पूरा करता है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम छात्राओं को आत्मविश्वास दें।

लखनऊ विश्वविद्यालय की मेधावी छात्र परिषद के साथ मिलकर कर रहीं काम

रैना शुक्ला लखनऊ विश्वविद्यालय की मेधावी छात्र परिषद के साथ मिलकर आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान चलाती हैं। मेधावी छात्र परिषद के अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि एक कार्यक्रम के दौरान रैना उनके संपर्क में आईं। रैना भी समाज के लिए कुछ करना चाहती हैं। इसलिए हमने उन्हें छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण देने के अभियान से जोड़ा है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

Related Post

CM Bhajanlal Sharma

गरीबी हटाने का नारा देने वाली कांग्रेस का गरीब से कभी वास्ता नहीं रहा: सीएम भजनलाल

Posted by - April 21, 2024 0
बाड़मेर-बालोतरा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि किसान खेती के साथ ही पशुपालन का काम भी करता…
CM Dhami

बागेश्वर में विकास के नाम पर जनता करेगी मतदान, रिकॉर्ड मतों से होगी जीत: धामी

Posted by - September 3, 2023 0
बागेश्वर। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने बागेश्वर उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन रविवार को कहा कि विकास के नाम पर…
CM Bhajan Lal

सीएम ने सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक ली, कहा- सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का रखें ध्यान

Posted by - November 21, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने मुख्यमंत्री कार्यालय में सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर…
pm modi

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे उत्तराखंड, राज्यपाल और सीएम धामी ने किया स्वागत

Posted by - October 21, 2022 0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार (PM Modi) सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री केदारनाथ…
मिल्खा सिंह

‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह 90 साल के हुए, ये ख्वाहिश अभी तक है अधूरी

Posted by - November 20, 2019 0
नई दिल्ली। ‘फ्लाइंग सिख’ नाम से मशहूर भारतीय धावक मिल्खा सिंह बुधवार को अपना 90वां जन्मदिन मना रहे हैं। मिल्खा…