हमने गुजरात-असम के मुख्यमंत्रियों को जागा दिया लेकिन प्रधानमंत्रीजी अभी सो रहे-राहुल गांधी

832 0

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी पर तंज कस्ते हुए ट्वीट किया है और लिखा है कि कांग्रेस गुजरात और असम के मुख्यमंत्रियों को गहरी नींद से जगाने में कामयाब रही है, लेकिन प्रधानमंत्री अभी भी सो रहे हैं। हम उन्हें भी जगाएंगे।दरअसल भाजपा शासित गुजरात में 6.22 लाख बकाएदारों का बिजली का बिल और असम में आठ लाख किसानों का कर्ज माफ कर दिया गया है। इससपे राहुल गाँधी ने कहा कि बीजेपी की ये पहल की वजह वो खुद हैं क्योंकि कांग्रेस द्वारा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क़र्ज़ माफ़ किया गया बाद बीजेपी ने ये कदम उठाया तो उसका पूरा श्रह काँग्रेस अपने सर ले रही है।

 

बता दें कि मध्यप्रदेश और छतीसगढ़ में सरकार बनते ही कांग्रेस ने किसानों के 41 हजार 100 करोड़ रुपए के कर्ज माफ कर दिए गए। हालांकि, पार्टी ने राजस्थान में अभी कोई ऐलान नहीं किया है। तीनों राज्यों में 17 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह हुआ था।

इसके बाद भाजपा शासित गुजरात सरकार ने 6.22 लाख बकाएदारों का 625 करोड़ बिजली बिल और असम सरकार ने आठ लाख किसानों का 600 करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर दिया। बिजली बिलों में माफी की घोषणा जसदण विधानसभा सीट पर उपचुनाव से ठीक 48 घंटे पहले की गई। भाजपा ने ओडिशा में सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज भी माफ करने का ऐलान किया था। राज्य में 2019 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा था, “हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दबाव डालकर देश के हर किसान का कर्ज माफ करवाएंगे। देखा आप लोगों ने? काम शुरू हो गया है। हमने 10 दिन में कर्ज माफ करने का वादा किया था।”

उन्होंने कहा- “मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में हमारी नई सरकारों को किसानों का कर्ज माफ करने में छह घंटे का वक्त भी नहीं लगा, लेकिन मोदीजी के पास साढ़े चार साल थे। उन्होंने देश के किसानों का एक रुपया भी माफ नहीं किया। जब तक देश के हर किसान का कर्ज माफ नहीं होता, हम मोदीजी को सोने नहीं देंगे। पूरा विपक्ष मिलकर उनसे किसानों का कर्ज माफ करवाकर रहेगा।’’

Related Post

CM Yogi observed the seminar based on biodiversity

भारत की सांस्कृतिक परंपराएं प्रकृति के प्रति गहरे सम्मान को दर्शाती हैं- योगी

Posted by - May 22, 2025 0
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी-2025 का उद्घाटन करते…
PM Modi praised the Yogi government

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेजी के साथ प्रगति कर रहा है उत्तर प्रदेश- पीएम

Posted by - September 25, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2025 का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मुख्यमंत्री योगी…
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी ने लोकभवन में अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

Posted by - December 25, 2022 0
लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई (Atal Bihari Vajpayee) की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
अतीक अहमद

अतीक अहमद वाराणसी में ठोकेंगे मोदी के खिलाफ ताल, विपक्ष से मांगा समर्थन

Posted by - April 28, 2019 0
नई दिल्ली। नैनी सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद और बाहुबली अतीक अहमद अब गुजरात भेजे जाने के सुप्रीम कोर्ट…