शुभ मंगल ज्यादा सावधान

आयुष्मान की फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ को बॉक्स ऑफिस पर बना ये रिकॉर्ड

1010 0

मुंबई। आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी शुरुआत मिली है। फिल्म ने पहले दिन 9.55 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है। आयुष्मान की फिल्म इस कमाई के साथ साल की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्मों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

आयुष्मान की फिल्म इस कमाई के साथ साल की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली लिस्ट में चौथे स्थान पर

इसके अलावा इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग हासलि करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पहले स्थान पर अजय देवगन की ‘तानाजी’ है, फिल्म ने पहले दिन 15.10 करोड़ रुपए की कमाई हासिल की थी। दूसरे स्थान पर सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की ‘लव आजकल’ है जिसने 12.40 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे स्थान की बात करें तो 10.26 करोड़ रुपए की कमाई के साथ वरुण धवन की ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ है।

वहीं, आयुष्मान खुराना की फिल्मों को अब तक मिली सबसे बड़ी ओपनिंग की बात करें तो इस फिल्म के जरिए उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। आयुष्मान खुराना की फिल्मों को मिली अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्मों की लिस्ट में ये फिल्म तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

आयुष्मान खुराना की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म ‘बाला’ है जिसने 10.15 करोड़ रुपए की कमाई की थी

आयुष्मान खुराना की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म ‘बाला’ है जिसने 10.15 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके अलावा दूसरे स्थान पर ड्रीम गर्ल है जिसने 10.05 करोड़ की कमाई की थी। अब इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर 9.55 करोड़ की कमाई के साथ ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ पहुंची है।

इस फिल्म में आयुष्मान खुराना पहली बार एक गे के किरदार में आ रहे हैं नज़र 

बता दें कि इस फिल्म में आयुष्मान खुराना पहली बार एक गे के किरदार में नज़र आ रहे हैं। इसमें उनके साथ उनके पार्टनर को रोल जीतेंद्र कुमार ने निभाया है। फिल्म का निर्देशन हितेश केवलिया ने किया है और इसकी कहानी भी उन्होंने ने ही लिखी है। फिल्म में गजराज राव और नीना गुप्ता जैसे मंझे हुए कलाकार भी नजर आ रहे हैं।

Related Post

शाहरुख खान

पड़ोसी मुल्क की अभिनेत्री ने एक वीडियो में शाहरुख खान को कहा बैट्री’ और ‘गधेड़ा’

Posted by - January 27, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। किसी भी चर्चित स्टार के फैंस होने के लिए मुल्क की कोई जरूरत नहीं होती हैं, ये फैंस…
भारतीय फिल्म राजा हरिश्रचंद्र

पहली भारतीय फिल्म राजा हरिश्रचंद्र 3 मई 1913 को हुई थी रिलीज

Posted by - May 2, 2020 0
मुंबई। भारतीय सिनेमा जगत की पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र का निर्माण दादा साहब फाल्के मूल नाम धुंडिराज गोविन्द फाल्के…
दिल बेचारा

‘दिल बेचारा’ रिलीज से पहले संजना सांघी हुईं इमोशनल, सुशांत के लिए कही ये बात

Posted by - July 22, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ शुक्रवार 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी…
JHund,amitabh bachhan

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 6 मई को रिलीज करने की मांग

Posted by - May 4, 2022 0
सुप्रीम कोर्ट 6 मई को ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म पर अमिताभ बच्चन अभिनीत हिंदी फिल्म ‘झुंड'(Jhund) की प्रस्तावित रिलीज…