कमल हासन

कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ के सेट पर बड़ा हादसा, तीन की मौत

799 0

नई दिल्ली। कमल हासन स्टारर फिल्म ‘इंडियन 2’ के सेट पर हुई एक भयानक दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। बुधवार को फिल्म की शूटिंग के लिए बनाए जाने वाले सेट के दौरान एक क्रेन काम कर रहे लोगों पर गिर गई। यह हादसा ईवीपी फिल्म सिटी के नजदीक हुआ है, जहां तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य नौ लोग घायल भी हो गए।

Maha Shivratri 2020 : महाशिवरात्रि पर ये वस्त्र करें धारण, तो शिव जी होंगे प्रसन्न 

कमल हासन, हिट फिल्म ‘इंडियन’ के सीक्वल में आने वाले हैं नजर 

एएनई के मुताबिक, हादसे में मधु (29) (डायरेक्टर शंकर के पर्सनल डायरेक्टर), कृष्णा (34) (असिस्टेंट डायरेक्टर) और एक स्टाफर चंद्रन (60) की मौत हो गई है। एस शंकर द्वारा निर्देशित ‘इंडियन 2’ फिल्म में अभिनेता से नेता बने कमल हासन, हिट फिल्म ‘इंडियन’ के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। सीक्वल में भी अभिनेता अपने पुराने किरदार ही नजर आने वाले हैं।

कमल हासन ने ट्वीट के जरिए में दिवंगतों पर शोक व्यक्त किया है। अस्पताल में घायलों से मिलने आए कमल हासन ने भी कहा कि उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। इसके अलावा उनका इलाज किया जा रहा है। उन्हें उम्मीद है कि वे जल्द ठीक हो जाएंगे।

Related Post

आईजी ने अनाथ गौरी को लिया गोद

आईजी मोहित अग्रवाल ने अनाथ गौरी को लिया गोद, बोले- बड़ा अफसर बनाएंगे

Posted by - February 2, 2020 0
फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद में बीते दिनों आपरेशन मासूम को यूपी पुलिस ने सफलतापूर्वक खत्म किया था। बता दें कि…
कांग्रेस सदस्यों का निलम्बन

‘मेक इन इंडिया’ से ‘रेप इन इंडिया’ की ओर बढ़ रहा है भारत: अधीर रंजन

Posted by - December 10, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री पर महिलाओं के खिलाफ होते…