राहुल गांधी

राहुल गांधी के करीबी जाएगें राज्यसभा, जानें- सिंधिया के अलावा कौन-कौन हैं रेस में?

926 0

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के भीतर टीम राहुल गांधी और बुजुर्ग नेताओं के बीच खेमे बंटी हुए है। यह समस्या बार-बार पार्टी के सामने आती है। इस बार मार्च में कांग्रेस के हिस्से में 10 राज्यसभा सीटें आने वाली हैं। पहली बार ऐसा हो रहा है कि दूसरी पीढ़ी के नेताओं को भी इस बार राज्यसभा भेजा जाएगा।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजना माना जा रहा है तय

बता दें कि कांग्रेस को राजस्थान से 2, छत्तीसगढ़ से 2, हरियाणा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक से एक-एक करके कुल दस राज्यभा सीटें मिलेंगी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजना तय माना जा रहा है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि जब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का फैसला हो रहा था तो सिंधिया ने गांधी परिवार की बात मानी। एक बार भी कमलनाथ का विरोध नहीं किया।

कियारा आडवाणी अब नेटफ्लिक्स की एक और फिल्म ‘गिल्टी’ में आएंगी नजर 

कांग्रेस रणदीप सुरजेवाला को भी राज्यसभा भेजने की कर रही है तैयारी 

उसके बाद ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रियंका गांधी के साथ उत्तरप्रदेश का महासचिव भी बनाया गया था। दूसरा नाम है राहुल गांधी के नजदीकी माने जाने वाले कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला का है। कांग्रेस रणदीप सुरजेवाला को भी राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रही है। इसकी बड़ी वजह है कि जब पार्टी को मोदी सरकार के खिलाफ कुछ कहना होता है तो उसमें रणदीप सुरजेवाला नजर आते हैं।

झारखंड के प्रभारी  आरपीएन को भी मिल सकती है राज्यसभा सीट 

तीसरा नाम है झारखंड के प्रभारी आरपीएन सिंह का हाल में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पहली बार 16 सीटें जीतकर आई और जेएमएम के साथ सरकार बनाई है। इसका श्रेय आरपीएन सिंह को दिया जा रहा है। तो आरपीएन को भी राज्यसभा सीट मिल सकती है। महाराष्ट्र से राजीव सातव और मुकुल वासनिक में से किसी एक को राज्यसभा सीट दी सकती है। राजीव सातव गुजरात के प्रभारी हैं और राहुल गांधी के करीबी मानें जाते हैं। इसके अलावा मिंलिद देवड़ा और जितिन प्रसाद भी कतार में हैं। यानि कुल मिलाकर यह पहली बार हो रहा है कि दूसरी पीढ़ी के नेता और खासतौर पर राहुल गांधी के नजदीकियों को भी इस बार कांग्रेस राज्यसभा भेज रही है।

Related Post

Usha Mehta, started the intelligence radio service

जानिए कौन थी उषा मेहता, जिन्होने आज़ादी के समय करी खुफिया रेडियो सर्विस की शुरुआत

Posted by - August 17, 2020 0
भारतीय आजादी के आंदोलन में एक युवा महिला ने खुफिया रेडियो सर्विस की शुरुआत की थी। जो भारत की पहली…
कोरोना से जंग

Wipro और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन कोरोना से जंग के लिए 1,125 करोड़ रुपये देगा

Posted by - April 1, 2020 0
बेंगलुरु। विप्रो लिमिटेड, विप्रो एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने कोरोना से पैदा हुए अभूतपूर्व मानवीय संकट से मुकाबला…
गांगुली

पश्चिम बंगाल को जरुरत पड़ी तो ईडन गार्डन को क्वारंटाइन के लिए देंगे : गांगुली

Posted by - March 25, 2020 0
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कहा है कि अगर जरुरत पड़ती है। तो वह…
CM Dhami

टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद

Posted by - February 7, 2026 0
टनकपुर । टनकपुर स्थित शारदा घाट में आयोजित पारंपरिक माघ खिचड़ी भोज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)…
Illegal shrine built in forest land demolished

सरकारी भूमि अतिक्रमण पर निरंतर जारी रहेगा जिला प्रशासन का परावर्तन एक्शन

Posted by - August 27, 2025 0
देहरादून: जिलाप्रशासन देहरादून ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर किए गए निर्माण को हटा दिया गया है। नवादा परिसर में…