राजनाथ सिंह

डरा धमकाकर व लालच देकर धर्मांतरण करवाना महापाप : राजनाथ सिंह

947 0

लखनऊ। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लोगों को डरा धमकाकर और लालच देकर उनका धर्मांतरण करवाना महापाप है। इसे सख्ती से रोकना संभव नहीं है। जनजागरण फैला कर रही इसे रोका जा सकता है।

भारत को विश्वगुरु बनाना है तो हर व्यक्ति को शिक्षित और संस्कारी होना जरुरी

यह बात रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में आयोजित एकल अभियान परिवर्तन कुंभ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाना है तो हर व्यक्ति को शिक्षित और संस्कारी होना जरुरी है।

नए भारत के निर्माण में एकल अभियान कार्यकर्ता निभा रहे हैं अहम भूमिका

सिंह ने कहा कि यही कार्य एकल अभियान कर रहा है। उन्होंने कहा कि नक्सल, उग्रवाद, आदिवासी वनवासी जैसे इलाके जहां जाने में बड़े-बड़े दिलेर लोगों की हिम्मत नहीं होती है। वहां एकल अभियान विद्यालय चला रहा है। उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार दे रहा है। देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर रहा है और यह एक वृहद कार्य है। नए भारत के निर्माण में भी एकल अभियान कार्यकर्ता अहम भूमिका निभा रहे हैं।

स्वराज सेनानी सम्मेलन में दिखा एकल अभियान के सेवाव्रतियों का अद्भुत संगम 

हृदय की गहराईयों से एकल अभियान से जुड़े हर व्यक्ति का भाईयों का बहनों का मैं हार्दिक अभिनंदन

उन्होंने एकल अभियान से अपनी दृढ़ता और प्रतिबद्धता को जताते हुए कहा कि परिवर्तन कुंभ के लिए जब लक्ष्मी नारायण गोयल ने उन्हें सूचित किया। तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी ,क्योंकि एकल अभियान ही है। जो देश के ग्रामीण इलाकों को जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है। हृदय की गहराईयों से एकल अभियान से जुड़े हर व्यक्ति का भाईयों का बहनों का मैं हार्दिक अभिनंदन करता हूं।

इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल और राष्ट्रीय संत मेश भाई ओझा समेत अभियान से जुड़े कई महत्वपूर्ण लोग मौजूद थे।

Related Post

DM Savin Bansal

डीएम ने पूछा सवाल इतना बजट देने के बाद क्यों हैं भवन जर्जर, क्या कर रहे हैं बीईओ

Posted by - June 2, 2025 0
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन जनसुनवाई कार्यक्रम…
डीआरडीओ चीफ

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल निर्यात करने लिए तैयार: डीआरडीओ चीफ

Posted by - February 6, 2020 0
नई दिल्ली। डीआरडीओ चीफ जी सतेश रेड्डी ने कहा कि ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल उन सबसे छोटे उत्पादों में से…

नवाब मलिक ने वानखेड़े पर लगाए आरोप, बोले- जाति सर्टिफिकेट दिखाएं

Posted by - October 26, 2021 0
मुंबई। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस को लेकर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक और NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े…
AK Sharma

नगर विकास मंत्री के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश को मिला प्रतिष्ठित सम्मान

Posted by - April 21, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवम् ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) उत्तर…