कोरोनावायरस

कोरोनावायरस के उपचार में आयुर्वेद हो सकता है काफी मददगार

904 0

लखनऊ। कोरोनावायरस की वजह से पूरी दुनिया में अफरा-तफरी का माहौल है। अभी तक एलोपैथी में डॉक्टर इस वायरस का इलाज खोजने में असमर्थ साबित हुए हैं। जबकि यह वायरस सैकड़ों लोगों की जान ले चुका है। ऐसी स्थिति में भारत की प्राचीन आयुर्वेदिक पद्धति से इस वायरस के इलाज में थोड़ी राहत मिल सकती है। देश के तमाम आयुर्वेदाचार्य भी कोरोनावायरस से राहत दिलाने की बात कर रहे हैं।

आयुर्वेद में त्रिकटु को किसी भी प्रकार के अनजान ज्वर (कोरोनावायरस) के उपचार के लिए सर्वोत्तम

दिल्ली के शिवाजी पार्क में स्थित आयुर्वेदिक कैंसर अस्पताल के प्रमुख वैद्य भरत देव मुरारी बताते हैं कि आयुर्वेद में त्रिकटु को किसी भी प्रकार के अनजान ज्वर (बुखार) के उपचार के लिए सर्वोत्तम बताया गया है। त्रिकटु सोंठ, पिप्पली और मरिच के मिश्रण से बनता है। तीनों जड़ी बूटियों की एक-एक ग्राम मात्रा को एक चम्मच शहद में मिलाकर सुबह शाम सेवन करना चाहिए।

ब्रिटेन व फ्रांस को पछाड़ भारत विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बना

गिलोय, तुलसी, वासा, ररिद्रा का काढ़ा बनाकर पीना कोरोनावायरस जैसी बीमारी में लाभदायक

इसके अलावा गिलोय, तुलसी, वासा, ररिद्रा का काढ़ा बनाकर पीना कोरोना वायरस जैसी बीमारी में लाभदायक हो सकता है। भरत देव मुरारी कहते हैं कि कोरोना वायरस से पीड़ित व्यक्ति को शुरुआत में सांस लेने मे दिक्कत, सिरदर्द, नाक बहना, थकान जैसी परेशानियां होती हैं। आयुर्वेद में इन लक्षणों वाली बीमारी को जनपदोध्वंश व्याधि कहते हैं।

कोरोना वायरस से भारत में इससे संक्रमित मरीजों के पहुंचने की जताई जा रही है आशंका

इस व्याधि से मुक्ति के लिए तुलसी, सरसों, कपूर, आम के पेड़ की लकड़ी, गोबर के उपले और गाय के घी का हवन किया जाता है। आयुर्वेदिक कैंसर अस्पताल के प्रधान अतुल सिंघल कहते हैं कि कोरोना वायरस और इसके उपचार के संबंध में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस वायरस से अब तक चीन में सैकड़ों लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि, भारत में इससे संक्रमित मरीजों के पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। चीन में भी अब एलोपैथी की बजाय परंपरागत पद्धतियों को ही प्राथमिकता दी जा रही है।

Related Post

आगरा में कोविड-19 से निपटने के लिए कार्यों की समीक्षा

नगर विकास मंत्री ने आगरा में कोविड-19 से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा

Posted by - May 3, 2020 0
लखनऊ। कोविड-19 महामारी के संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण के लिए नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने आगरा नगर में किये…

PM मोदी- विपक्ष की मानसिकता महिला विरोधी, लोगों ने याद दिला दिया ‘दीदी ओ दीदी’ वाला कमेंट

Posted by - July 19, 2021 0
मॉनसून सत्र शुरू होते ही हंगामा भी शुरू हो गया, राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

एवेंजर्स एंडगेम की कमाई रफ्तार हुई धीमी, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 को स्क्रीन पर ज्यादा मौका

Posted by - May 12, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। दुनियाभर में तहलका मचाने वाली एवेंजर्स एंडगेम की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर धीली पड़ने लगी है फिल्म की…
ए आर रहमान

Avengers Anthem मुंबई में रिलीज, फैंस को नहीं पसंद आया एआर रहमान का गाना

Posted by - April 2, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म ‘अवेंजर्स ऐंडगेम’ का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में इंडियन फैन्स के लिए सबसे ज्यादा आकर्षक…