Asaduddin Owais

एनपीआर पर ओवैसी का केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा, तुंरत रोक लगाने का अनुरोध

928 0

नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से एनआरसी, सीएए और अब एनपीआर के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कई राज्यों में इसे लागू होने से रोकने के लिए लड़ाई चल रही हैं। ऐसे में सरकार के विपक्षी दल भी इसे मुद्दा बनाकर राजनीतिक लड़ाई लड़ रहे हैं।

जिसके चलते एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी एनआरसी (नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन), सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) और एनपीआर (नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर) को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है।

आज सोमवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव से अनुरोध करता हूं कि वे एनपीआर नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर पर रोक लगाएं, जैसा कि केरल ने किया था।

असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि एनपीआर का जनगणना और सामाजिक कल्याण योजनाओं से कोई संबंध नहीं है। यह विशुद्ध रूप से भविष्य में NRC को लागू करने की एक कवायद है। इसीलिए इस पर तुंरत रोक लगाई जाए।

ईएसी-पीएम की अंशकालिक सदस्य आशिमा ने बजट 2020 को बताया निराशाजनक

वहीं दूसरी तरफ जामिया मामले में भी असदुद्दीन ओवैसी ने बयान दिया हैं। उन्होनें दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस ने झूठ कहा कि वो जामिया के अंदर नहीं घुसी। बल्कि दिल्ली पुलिस जामिया के अंदर घुसी और एक बच्ची की आंख को ज़ख्मी किया।

वीडियो से पता चलता है कि बच्चे बाहर निकलना चाहते थे लेकिन पुलिस पीछे से बच्चों को मार रही थी। जामिया के वाइस चांसलर ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय से पुलिस के खिलाफ शिकायत की है, उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

Related Post

जब तक कोरोना खत्म नहीं हो जाता तब तक अन्न ग्रहण नहीं करूंगा- योगी के मंत्री ने खाई कसम

Posted by - July 22, 2021 0
योगी सरकार में नगर विकास राज्यमंत्री ने ऐलान किया है कि जब तक देश में कोरोना महामारी खत्म नहीं होती…

अंत में जो एक वैक्सीन बचे वो हमें लगा दें’- जन्मदिन के अवसर पर अखिलेश का भाजपा पर निशाना

Posted by - July 1, 2021 0
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव का आज 48वा जन्मदिन है, इस बीच उन्होंने सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील…
सूरज पे मंगल भारी

‘सूरज पे मंगल भारी’ में मराठी मुलगी बनेंगी फातिमा सना शेख, सामने आया फ़र्स्ट लुक

Posted by - February 14, 2020 0
नई दिल्ली। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ फेम फातिमा सना शेख की आने वाली फिल्म से फर्स्ट लुक सामने आया है। फातिमा…
RANDEEP SURJEWALA

रणदीप सुरजेवाला ने CM खट्टर पर साधा निशाना, कहा- लोगों की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार, शोर मचाकर गूँज सुनाने की जरूरत

Posted by - April 27, 2021 0
नई दिल्ली। कोरोना (Corona) के मामले देशभर में तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सरकार ने कई तरह के…