प्रमोशन में आरक्षण

प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ भीम आर्मी का सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ मार्च

900 0

नई दिल्ली। प्रोन्नति में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध मार्च निकाला। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि सरकारी सेवाओं में प्रोन्नति में आरक्षण देने के लिए राज्य सरकारें बाध्य नहीं हैं।

विरोध मार्च में भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी हुए शामिल 

इस मार्च में भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी शामिल हुए, जो मंडी हाउस से शुरू हुआ। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे संसद तक मार्च करेंगे। भीम आर्मी के प्रवक्ता हरजीत सिंह भट्टी ने कहा कि शीर्ष अदालत का फैसला पूरी तरह से संविधान के समानता के अधिकार के वादे के खिलाफ है।

मायावती ने प्रमोशन में आरक्षण को लेकर मोदी सरकार को घेरा 

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी कर चुके हैं विरोध

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में आरक्षण से जुड़े एक मामले में कहा था कि नियुक्ति और पदोन्नति में आरक्षण मौलिक अधिकार नहीं है। आरक्षण व्यवस्था को बहाल करना राज्य सरकारों के क्षेत्राधिकार में है। इससे पहले कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि भाजपा की अगुवाई उत्तराखंड सरकार द्वारा अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) को आरक्षण मुहैया किए बगैर राज्य की सार्वजनिक सेवाओं में पदों को भरने की ‘गलती’ को निष्प्रभावी करने के लिए कानून में बदलाव जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर निराशा जताते हुए खड़गे ने कहा था कि न्यायालय ने कई टिप्पणियां की हैं। जैसे आरक्षण मौलिक अधिकार नहीं है, जबकि इसकी जरूरत नहीं थी।

मायावती ने भी कर चुकी हैं टिप्पणी

वहीं बहुजन समाजपार्टी की मुखिया और पूर्व सीएम मायावती ने इस फैसले के लिये अदालत में केन्द्र सरकार के उपेक्षित रवैये को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस के बाद अब भाजपा और इनकी केन्द्र सरकार के अनवरत उपेक्षित रवैये के कारण यहां सदियों से पिछड़े अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के शोषितों पीड़ितों को आरक्षण के माध्यम से देश की मुख्यधारा में लाने का सकारात्मक संवैधानिक प्रयास विफल हो रहा है। यह अति गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण है।

Related Post

Sai government cancelled CGMSC's Rs 100 crore tender

सीजीएमएससी के सौ करोड़ का टेंडर निरस्त किया साय सरकार ने

Posted by - August 7, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (सीजीएमएससी) द्वारा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कथित तौर पर दवा खरीद…

गुजरात से भाजपा सांसद परबतभाई का अश्लील वीडियो हुआ वायरल, बेटे ने बताया AAP का षड़यंत्र

Posted by - August 12, 2021 0
भारतीय जनता पार्टी के सांसद परबतभाई पटेल का हाल ही में एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमे वह एक…

 अब कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत का अकाउंट भी किया ब्लॉक

Posted by - August 12, 2021 0
उत्तराखंड के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बाद ट्विटर ने अब कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व…
CM Bhajan lal Sharma

सीएम भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में की नवनिर्वाचित सांसदों से मुलाकात

Posted by - June 8, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने दिल्ली में राजस्थान से लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसदों से मुलाकात की।…