डॉ. प्रबोध त्रिवेदी

सीएसआईआर-सीमैप के नए निदेशक डॉ. प्रबोध त्रिवेदी ने संभाला पदभार

1412 0

लखनऊ।  सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. प्रबोध त्रिवेदी ने शुक्रवार को सीएसआईआर-केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) के निदेशक के रूप में पद भार ग्रहण किया।

सीमैप निदेशक बनने से पूर्व, डॉ. त्रिवेदी सीएसआईआर-एनबीआरआई में आणविक जीवविज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी प्रभाग की अनुसंधान गतिविधियों का समन्वय कर रहे थे। उनका ग्रुप औषधीय रूप से महत्वपूर्ण पौधों के अणुओं और पर्यावरण जैव प्रौद्योगिकी के जैवसंश्लेषण के क्षेत्र में काम कर रहा है।

डॉ. प्रबोध त्रिवेदी  के अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में 150 से अधिक शोध प्रकाशन प्रकाशित

डॉ. त्रिवेदी द्वारा किए गए शोध को विभिन्न विज्ञान अकादमियों और संस्थानों द्वारा भी मान्यता दी गई है। प्लांट साइंस में उनके योगदान के लिए उन्हें इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी (FNA), नेशनल एकेडमी ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज, (FNAAS) इंडिया और नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, (FNASc) इंडिया का फेलो भी चुना गया है। वह भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, जैव प्रौद्योगिकी विभाग के टाटा इनोवेशन फैलोशिप के प्राप्तकर्ता भी हैं। डॉ. त्रिवेदी ने 13 पीएचडी छात्रों का सुपरवीजन किया और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में 150 से अधिक शोध प्रकाशन प्रकाशित किए हैं।

Related Post

corona

सीएचसी के सामान्य वार्ड में पूछा मरीजों का हाल , 31 मार्च तक चलेगा अभियान

Posted by - March 1, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वाराणसी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में  मुख्यमंत्री आरोग्य मेला  का अवलोकन किया…
Vinay Shankar Pandey

आयुक्त गढवाल विनय शंकर पाण्डेय ने रोड़ कटिंग कार्यों की समीक्षा की, अधिकारीयों को दिए ये निर्देश

Posted by - July 5, 2025 0
देहरादून: आयुक्त गढवाल विनय शंकर पाण्डेय (Vinay Shankar Pandey) ने मंथन सभागार में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा देहरादून शहर के…