सूरज पे मंगल भारी

‘सूरज पे मंगल भारी’ में मराठी मुलगी बनेंगी फातिमा सना शेख, सामने आया फ़र्स्ट लुक

1344 0

नई दिल्ली। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ फेम फातिमा सना शेख की आने वाली फिल्म से फर्स्ट लुक सामने आया है। फातिमा सना शेख आगामी फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ में मराठी महिला के किरदार में नजर आएंगी। उनके सह-कलाकार मनोज वायपेयी ने इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को अपनी, फातिमा और सुप्रिया पिलगांवकर के साथ की तस्वीर साझा की है।

https://www.instagram.com/p/B8iMGJSly-U/?utm_source=ig_web_copy_link

फातिमा सना शेख ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा कि ‘ये मराठी मुलगी पड़ेगी सब पर भारी

महाराष्ट्र की लोकप्रिय साड़ी पहने दोनों अभिनेत्रियों के साथ साझा की गई तस्वीर के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, “सूरज पे मंगल भारी की महिलाओं के साथ ट्रेन पर।” इसके अलावा फातिमा सना शेख ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। उन्होंने ये पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि ‘ये मराठी मुलगी पड़ेगी सब पर भारी। सूरज पे मंगल भारी से फर्स्ट लुक।

एक सूत्र ने कहा कि फातिमा ने फिल्म के शुरू होने से पहले अपने किरदार में खुद को ढालने के लिए शारीरिक ढंग, हावभाव पर काम किया है। फिल्म के लिए उन्होंने खुद में कई बदलाव किए हैं, दर्शकों को उनके किरदार में वास्तविकता का पुट मिलेगा।

https://www.instagram.com/p/B8QFJalHalU/?utm_source=ig_web_copy_link

‘सूरज पे मंगल भारी’ एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है, जो 90 के दशक के मुंबई पर आधारित

फिल्म के लिए फातिमा को चुने जाने के सवाल पर निर्देशक अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनके चरित्र में एक दोहरी शख्सियत है जिसके लिए हमें एक ऐसे अभिनेत्री की आवश्यकता थी जो समान सहजता के साथ रहस्यमय और मुखर भूमिका निभा सके। ‘सूरज पे मंगल भारी’ एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है, जो 90 के दशक के मुंबई पर आधारित है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ भी हैं। फिल्म को जी स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहा है।

Related Post

कोरोना का कहर

अमिताभ बच्चन के परिवार पर टूटा कोरोना का कहर, चार लोग पॉजिटिव पाए गए

Posted by - July 12, 2020 0
मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेता पुत्र अभिषेक बच्चन के बाद उनकी पुत्रवधू अभिनेत्री ऐश्वर्या बच्चन तथा पौत्री…
पीएम मोदी

सपा-बसपा मेरी जाति को लेकर बांट रहे हैं प्रमाण पत्र : पीएम मोदी

Posted by - April 27, 2019 0
कन्नौज। पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शनिवार को रैली को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती…
पीएम के विमान

video : कांग्रेस ने ट्वीट कर पूछा कि पीएम के विमान से निकले बड़े से बक्से में क्या था?

Posted by - April 13, 2019 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री पीएम मोदी के विमान से निकालकर एक गाड़ी में ले जाए गए बड़े से बक्से में आखिर…
अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन

अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन में 20 किलो सोना पहनकर पहुंची मेरठ की आलिया

Posted by - January 23, 2020 0
मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा में चल रहे अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन में बुधवार को 800 से ज्यादा किन्नर पहुंचे थे।…