भारत में कोरोना रिकवरी दर

कोरोना वायरस के चलते दुनिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट MWC 2020 रद्द

969 0

नई दिल्ली। कोरोना वायरस चीन के बाद अब दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है। अब इस वायरस का असर टेक इंडस्ट्री पर भी पड़ा है। इस वायरस के खतरे को देखते हुए GSMA ने दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 (MWC 2020) को रद्द कर दिया है।

GSMA ने दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 (MWC 2020) को रद्द

बता दें कि जीएसएमए कंपनी ही लंबे समय से इस इवेंट का आयोजन करती आई है। इससे पहले नोकिया, फेसबुक, वीवो, सोनी और अमेजन जैसी कंपनियों ने इस कार्यक्रम से बैकआउट किया था। वहीं, इन कंपनियों ने कहा था कि हम इस इवेंट में हिस्सा नहीं लेंगे, क्योंकि हम अपने कर्मचारियों और पार्टनर्स की सुरक्षा इस वायरस से करना चाहते हैं।

पामेला एंडरसन के पति जॉन पीटर्स बोले- पैसों के लिए रचाई थी पांचवी शादी 

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 रद्द

जीएसएमए का कहना है कि हम बार्सिलोना में इस वायरस को फैलने नहीं देना चाहते हैं। यही वजह है कि हमने इस इवेंट को रद्द कर दिया है। कंपनी ने आगे कहा है कि हम चीन और इस वायरस से जूझ रहे लोगों के साथ हैं। वहीं, उम्मीद की जा रही हैं कि इस इवेंट को अगले साल यानी 2021 में आयोजित किया जाएगा।

इन कंपनियों ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में नहीं लिया हिस्सा

नोकिया, अमेजन, सोनी, वीवो, एलजी और Nvidia ने कुछ दिनों पहले ही इस इवेंट में हिस्सा लेने से मना कर दिया था। इन कंपनियों का कहना था कि हम इस वायरस को फैलने नहीं देंगे और हम उन सभी लोगों के साथ हैं, जो इस खतरनाक वायरस से जूझ रहे हैं।

कोरोना वायरस है बेहद खतरनाक

कोरोना वायरस बहुत खतरनाक है। ज्यादातर देश इस वायरस से जूझ रहे हैं और अब तक कोई भी इसका इलाज नहीं खोज पाया है। बता दें कि इस वायरस से चीन में 40,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। 200 से ज्यादा लोग अपनी जान गवा चुके हैं।

Related Post

236 भारतीय जैसलमेर पहुंचे

ईरान से 236 भारतीय जैसलमेर पहुंचे, आइसोलेशन वॉर्ड में होगी स्क्रीनिंग

Posted by - March 15, 2020 0
जैसलमेर। ईरान से भारत लाए गये 236 भारतीय नागरिकों को लेकर दो विमान सुबह राजस्थान के जैसलमेर पहुंच गये। सूत्रों…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी से नेपाल के सुदूर पश्चिमी प्रांत के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

Posted by - May 3, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज यहां दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ देहरादून में मुलाकात की। नेपाल…
कपिल शर्मा शो

कपिल शर्मा शो में खुलासा: इस अभिनेत्री को 21 साल की उम्र में पड़ा था पहला थप्पड़

Posted by - February 27, 2020 0
नई दिल्ली। ‘द कपिल शर्मा शो’ में अक्सर बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए आते रहते हैं। ऐसे…