काल्विन ताल्लुकेदार्स कालेज

कॉल्विन ताल्लुकेदार्स कालेज में अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिताओं का आयोजन

1525 0

लखनऊ। काल्विन ताल्लुकेदार्स कालेज ने रविवार को अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में लगभग 10 विद्यालयों के 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में चित्रकला एवं अंग्रेजी लेखन की गतिविधियां आयोजित हुईं। इसमें छात्र-छात्राओं ने कागज पर सुन्दर चित्र अपनी रचनात्मकता तथा कल्पनाओं के माध्यम से प्रस्तुत किया।

‘कराओके सिंगिंग स्टार ऑफ लखनऊ’ बने 84 वर्षीय सतीश दलेला 

चित्रकला प्रतियोगिता को आयु के अनुसार श्रेणियों में विभाजित किया

लेखन प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने रूचिपूर्वक हिस्सा लिया। चित्रकला प्रतियोगिता को आयु के अनुसार श्रेणियों में विभाजित किया गया जैसे चित्रों में रंग भरना, प्राकृतिक छटा (लैंडस्केप) जल संरक्षण आदि। बच्चों की नवीन कलात्मक सोच ने सबको अचंभित किया। नन्हें मुन्ने बच्चों का रंग संयोजन देखकर सभी का मन प्रफुल्लित हुआ। अंग्रेजी लेखन प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सुंदर लेखन एवं कौशल को प्रदर्शित किया।

विजेताओं को पुरस्कार वितरण 15 फरवरी को शनिवार को प्रात: 10 बजे कालेज प्रांगण में

काल्विन ताल्लुकेदार्स कालेज के विशाल प्रांगण में प्रतिभागियों एवं उनके अभिभावकों ने घुड़सवारी एवं हरे-भरे वातावरण का आनंद लिया। इस प्रतियोगिता में ग्रीन विले, मदर्स बेस्ट, फन एण्ड लर्न, संस्कार किड्स, बैनयन ट्री, द ब्लूमिंग बड्र्स, ट्री हाउस एवं पाठशाला प्री स्कूल ने विशेष रूप से भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार वितरण 15 फरवरी को शनिवार को प्रात: 10 बजे कालेज प्रांगण में होगा।

Related Post

ss sandhu

मुख्य सचिव ने पीएम गतिशक्ति कार्यों पर अधिकारियों संग बैठक की

Posted by - May 18, 2022 0
देहारादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (SS Sandhu) ने बुधवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान की…
CM Dhami

उत्तरकाशी के कलस्टर विद्यालयों काे मिली 15 बसें, मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग ऑफ

Posted by - March 18, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को देहरादून से उत्तरकाशी जनपद के कलस्टर विद्यालयों में परिवहन सुविधा…
संविधान दिवस

संविधान दिवस : पीएम मोदी बोले- संविधान की मर्यादा, गरिमा और नैतिकता के अनुरूप काम करें

Posted by - November 26, 2019 0
नई दिल्ली। संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को संसद का संयुक्त सत्र सेंट्रल हॉल में आयोजित किया गया। संयुक्त…