'राजधर्म' निभाए मोदी सरकार

अखिलेश का निशाना बने राहुल गाँधी,बोले- आपत्ति है तो कोर्ट में करें अपील

1055 0

लखनऊ। राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब जेपीसी की मांग की गई थी तो सुप्रीम कोर्ट का जिक्र नहीं किया गया था। पर अब जब कोर्ट ने फैसला दे दिया है तो अगर किसी को निर्णय पर आपत्ति है तो उसे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना चाहिए।

बता दें कि राफेल विमानों की खरीद प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में क्लीन चिट दे दी है। कोर्ट का कहना है कि सौदे की पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया है। इस निर्णय को केंद्र सरकार के लिए क्लीन चिट माना जा रहा है। हालांकि, निर्णय वाले दिन ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि डील में अनिल अंबानी की कंपनी को 30 हजार करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया गया है। उन्होंने एक बार फिर सरकार से मामले पर जेपीसी के गठन की मांग की और आगे भी ये मुद्दा उठाने का एलान किया।

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि राफेल सौदे में भ्रष्टाचार हुआ है। हम इसका पर्दाफाश करेंगे। कितना भी छुपा लें, हम साबित कर देंगे कि देश का चौकीदार चोर है।

Related Post

Yogi government tops in the upliftment of OBC students

2047 तक 7 करोड़ से अधिक ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति से जोड़ने का लक्ष्य

Posted by - October 17, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों के सशक्तीकरण…
Swatantra Dev

यूपी: स्वतंत्रदेव सिंह बीजेपी के 19वें निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित

Posted by - January 17, 2020 0
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में गहमागहमी के बीच शुक्रवार को स्वतंत्र देव सिंह 19वें प्रदेश अध्यक्ष के…

बंगाल नें बीजेपी को दवाई दी तो इनको आराम मिला, अगले 3 साल में भाजपा को पूरा आराम मिल जाएगा- राकेश टिकैत

Posted by - June 23, 2021 0
किसान आंदोलन को 6 महीने से अधिक का समय हो गया है और किसान अपनी मांगों को लेकर आज भी…