अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने अरविंद केजरीवाल को दी बधाई, बोले- काम बोलता है

869 0

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई दे दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के अभूतपूर्व कल्याण और विकास की निरंतरता की शुभकामनाएं।

उन्होंने ट्वीट में हैशटैग काम बोलता है का प्रयोग किया है। बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर शाम छह बजे मतदान खत्म हो गया है। एग्जिट पोल के अनुमानों में आम आदमी पार्टी की जीत की भविष्यवाणी की जा रही है।

बता दें कि 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अरविंद केजरीवाल इस बार 70 में से 70 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं।

Related Post

manuscripts

पांडुलिपियों, दुर्लभ ग्रंथों को सहेजकर डिजिटल रूप देगी योगी सरकार

Posted by - February 18, 2026 0
गोरखपुर। वर्तमान और भावी पीढ़यां विरासत पर गर्व की अनुभूति कर सकें, इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने हमेशा…

पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र बने हरीश रावत के सलाहकार

Posted by - August 5, 2021 0
बहुचर्चित रामपुर तिराहा कांड की पुनर्निरीक्षण-याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट से स्वीकार कराने वाले एवं हिंदी माध्यम से एल-एम.एम. उत्तीर्ण करने वाले…

अमृतसर के निरंकारी भवन में ग्रेनेड हमले की साजिश आईएसआई ने रची-मुख्यमंत्री अमरिंदर

Posted by - November 21, 2018 0
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अमृतसर के निरंकारी भवन में ग्रेनेड हमले के एक आरोपी के बारे में…
साध्वी प्रज्ञा

बाबरी मस्जिद तोड़ी, अब राम मंदिर बनाएंगे – साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

Posted by - April 21, 2019 0
भोपाल। लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बड़बोला बयान दिया है। जिसमे उन्होंने कहा कि वह…