अभिषेक डालमिया CAB के नए अध्यक्ष

अभिषेक डालमिया CAB के नए अध्यक्ष, गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष सचिव

815 0

नई दिल्ली। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के बेटे अभिषेक को बुधवार को बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। तो वहीं बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली को सीएबी का नया सचिव नियुक्त किया गया है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद से यह पद  था खाली

बता दें ​कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद से यह पद खाली था। सामाचर एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीएबी की बैठक में अभिषेक डालमिया को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, जबकि गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली नए सचिव चुने गए हैं।

बता दें कि अभिषेक इससे पहले सीएबी में सचिव पद संभाल रहे थे, जब गांगुली अध्यक्ष थे। मालूम हो कि पिछले साल अक्तूबर में गांगुली ने बीसीसीआई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी। वहीं, स्नेहाशीष बंगाल के लिए रणजी क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने करियर में 59 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। उन्होंने इन मैचों में छह शतक और 11 अर्धशतकों की मदद से 2534 रन बनाए हैं।

Related Post

खुद के साथ दुनिया की जरूरत पूरी करने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान: PM मोदी

Posted by - February 20, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की…
CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ के युवा कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की रखते हैं अद्भुत क्षमता: मुख्यमंत्री

Posted by - November 4, 2025 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Cm Vishnudev Sai) आज नया रायपुर स्थित मेफेयर होटल में आयोजित छत्तीसगढ़ टेक स्टार्ट कार्यक्रम में…
Share market

तेजी से खुला शेयर बाजार, बैंकिंग और टेलीकॉम सेक्टर समेत इन सेक्टर में उछाल

Posted by - May 5, 2021 0
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को तेजी के साथ खुला। बीएसई (BSE) के सेंसेक्स (Sensex)…
CM Dhami

धामी ने नरेन्द्र मोदी को एनडीए गठबंधन के नेता चुने जाने पर दी बधाई

Posted by - June 5, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से सर्वसम्मति से नरेन्द्र मोदी को…