सारा अली खान

हिजाब में दिखीं सारा अली खान, तस्वीरें और वीडियो वायरल

882 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपनी आने वाली फिल्म ‘लव आज कल 2’ के प्रमोशन में इन दिनों खासा बिजी हैं। सारा अपने फैंशन स्टेटमेंट को लेकर फैंस के बीच छाई रहती हैं। अब एक बार फिर से सारा के लुक की सोशल मीडिया पर खासा चर्चा हो रही है। बता दें कि कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म के प्रमोशन में बिजी सारा अभिनेता के साथ हिजाब पहने दिखाई दीं।

https://www.instagram.com/p/B8KGEeJB7ee/?utm_source=ig_web_copy_link

फैंस हर लुक की तरह सारा के इस लुक को भी कर रहे हैं पसंद 

ये पहली बार है जब सारा यूं हिजाब पहने दिखाई दे रही हैं। सारा के इस अंदाज को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। जहां सारा ने हिजाब पहना हुआ है तो वहीं कार्तिक आर्यन ने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है। फैंस हर लुक की तरह सारा के इस लुक को भी पसंद कर रहे हैं।

 

https://www.instagram.com/p/B8KFJ1PBzsf/?utm_source=ig_web_copy_link

कार्तिक और सारा अली खान फिल्म के प्रमोशन के लिए अहमदाबाद पहुंचे

कार्तिक और सारा अली खान फिल्म के प्रमोशन के लिए अहमदाबाद पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि सारा ने फैंस से बचने के लिए हिजाब और कार्तिक ने मास्क का इस्तेमाल किया। दोनों की तही फैन फॉलोइंस से सभी वाकिफ हैं ऐसे में सारा और कार्तिक के साथ एक सेल्फी लेने के लिए बड़ी तादाद में फैंस जमा हो जाते हैं।

https://www.instagram.com/p/B8Lz0c7p9hF/?utm_source=ig_web_copy_link

दोनों की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर आ रही है। दर्शक भी उन्हें एक साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म लव आजकल वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी।

https://www.instagram.com/p/B8KDB3pnfKz/?utm_source=ig_web_copy_link

फिल्म में सारा और कार्तिक के अलावा रणदीप हुड्डा भी नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर काफी पहले रिलीज किया जा चुका है जिसे सोशल मीडिया पर दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

Related Post

स्मृति ईरानी

कांग्रेस के लिए उनका परिवार ही उनकी पार्टी, जबकि बीजेपी के लिए कार्यकर्ता ही उनका परिवार – स्मृति ईरानी

Posted by - April 11, 2019 0
अमेठी।  बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी का अमेठी में रोड शो शुरू हो गया है।इस रोड में देश के सीएम योगी…
रिलायंस ने रचा इतिहास

रिलायंस 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक बाजार पूंजीकरण की पहली कंपनी बन रचा इतिहास

Posted by - June 19, 2020 0
नई दिल्ली। देश के अग्रणी औद्योगिक समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने कर्जमुक्त होने के ऐलान के साथ शुक्रवार को…
फिल्म ‘राधे’

रणदीप हुड्डा बोले- सलमान के कहने पर फिल्म ‘राधे’ में निगेटिव रोल किया साइन

Posted by - March 14, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा का कहना है कि उन्होंने सलमान खान के कहने पर फिल्म ‘राधे’ साइन की थी।…