सोना सस्ता

बजट 2020 से एक दिन पहले सोना सस्ता, जानें 10 ग्राम के नए रेट्स

3292 0

नई दिल्ली। बजट 2020 से एक दिन पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। रुपये में मजबूती के चलते शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का दाम 131 रुपये घट गया है। बता दें कि एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। हालांकि औद्योगिक मांग बढ़ने की वजह से चांदी के भाव में उछाल आया है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 89 रुपये बढ़ गया है। HDFC सिक्योरिटीज के मुताबिक, दुनियाभर में कोरोना वायरस के फैलाव की वजह से निवेशक सतर्क हैं।

सोने के नए दाम

दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतें 41,584 रुपये से घटकर 41,453 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। गुरुवार को सोने के भाव में 400 रुपये की तेजी दर्ज की गई थी। हालांकि बुधवार को सोने के दाम गिरे थे। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत 1,577 डॉलर प्रति औंस रही, जबकि चांदी का भाव 17.86 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए हैं।

भारत पहुंचा नोवल कोरोना वायरस, संभल कर जरूर करें ये 10 काम 

चांदी की नई कीमत

सोने की कीमतों में गिरावट के उलट चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई है। इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 47,465 रुपये से बढ़कर 47,554 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव की वजह

HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने बताया कि शुक्रवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी रही। शुरुआती कारोबार में रुपया 17 पैसे मजबूत होकर 71.41 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना की कीमतें 1,560-1,580 डॉलर प्रति औंस के दायरे में रहीं।

यहां हो रही सोने की नीलामी

अगर आप सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं। तो आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है। बता दें कि गोल्ड लोन देने वाली कंपनी मण्णापुरम फाइनेंस अगले महीने सोने की नीलामी कर रही है। कंपनी अपने पास रखे सोने की नीलामी करने जा रही है, जिन्हें गिरवी रखकर लोन लेने वालों ने अबतक लोन की रकम नहीं चुकाई है। इस बारे में लोन लेने वाले लोगों को बार-बार नोटिस दिए जाने के बाद कंपनी ये कदम उठा रही है।

मण्णापुरम फाइनेंस देश के तीन राज्यों हरियाणा, उत्तर प्रदेश और झारखंड के कई शहरों में 17 फरवरी को सुबह 10 बजे से सोने की नीलामी कर रही है। सोने की नीलामी के लिए करीब 50 केंद्रों का चयन किया गया है। झारखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कंपनी ने ये सेंटर बनाएं हैं। इनमें गुड़गांव, रोहतास, रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, जमशेदपुर, आगरा, गौतम बुद्ध नगर, फरीदाबाद और मेवात शामिल हैं।

Related Post

पीएम मोदी

कांग्रेस के करीबियों के घर से मिल रहे नोटों से भरे बक्से – पीएम मोदी

Posted by - April 9, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने मंगलवार यानी आज कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।उन्होंने कहा…
CM Dhami

दिव्यांग व कमजोर वर्ग तक अधिकारी खुद पहुँचें, घर-घर समाधान सुनिश्चित करें : सीएम धामी

Posted by - December 24, 2025 0
सीएम धामी (CM Dhami) ने सख्त निर्देश दिए हैं कि “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत दिव्यांगों,…
CM Dhami

बीआरएस की राजकुमारी जेल में तो सोनिया-राहुल बेल पर: सीएम धामी

Posted by - May 6, 2024 0
देहरादून/हैदराबाद। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने तेलंगाना में कांग्रेस और बीआरएस पर जमकर हमला बोला और…
amit shah pawar meeting

महाराष्ट्र : महाविकास अघाड़ी सरकार में सेंध! गुजरात मे हुई शाह और पवार की मुलाकात

Posted by - March 28, 2021 0
नई दिल्ली। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की ओर से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र ने महाराष्ट्र…