एक दूजे के हुए कपिल और गिन्नी,शादी की तसवीरें हुई वायरल

1032 0

अमृतसर। शादियों के सीजन में कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ एक दूसरे के हो गए हैं। कपिल ने 12 दिसंबर को गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी कर ली है। शादी में जहां कपिल ग्रीन गोल्डन शेरवानी में नजर आए, वहीं गिन्नी रेड गोल्डन लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं। इसके अलावा कपिल ने पगड़ी पहनी और उनके हाथ में तलवार भी दिखी। शादी के दौरान भी कपिल हल्की दाढ़ी में ही नजर आए। स्टेज पर पहुंचते ही कपिल और गिन्नी ने हंसते हुए मीडिया को पोज दिए।

साथ ही बता दें कि शादी के बाद कपिल 2 रिसेप्शन देंगे। पहला रिसेप्शन 14 दिसंबर को अमृतसर में होगा, जिसमें परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। वहीं दूसरा रिसेप्शन 24 दिसंबर को मुंबई में होगा जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स शामिल होंगे। कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, सुमोना चक्रवर्ती, भारती सिंह, आरती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया, राजीव ठाकुर और सिंगर ऋचा शर्मा भी कपिल की शादी अटेंड कर रहे हैं। साथ ही फेमस सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने कपिल-गिन्नी को अपने अंदाज में शादी की बधाई दी है। सुदर्शन ने सेंड आर्ट बनाकर कपल को शुभकामनाएं दीं।

Related Post

Rakul Preet Singh

दिल्ली हाईकोर्ट में रकुल प्रीत सिंह बोलीं- मैं न शराब पीती हूं और न धूम्रपान करती हूं

Posted by - September 29, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को सूचना और प्रसारण मंत्रालय समेत अन्य को बड़ा निर्देश दिया है। कोर्ट ने…
'Street Dancer 3D'

‘Street Dancer 3D’ है शानदार, डांस के जरिए दर्शकों को बोल्ड करेंगे वरुण-श्रद्धा

Posted by - January 23, 2020 0
नई दिल्ली। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ शुक्रवार 24 जनवरी को रिलीज हो रही है।…