नौशाद सम्मान

सोनू निगम और मालिनी अवस्थी को मिलेगा नौशाद सम्मान

1263 0

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के छावनी इलाके में स्थित सूर्या ऑडिटोरियम में 30 जनवरी को अवध महोत्सव कार्यक्रम होगा, जिसमें गायक सोनू निगम अपनी प्रस्तुति देंगे। मंच से गायक सोनू निगम और गायिका मालिनी अवस्थी को नौशाद सम्मान दिया जायेगा।

अवध महोत्सव में गीत-संगीत और गजल की सजेगी महफ़िल

अवध महोत्सव में इसके अलावा अपने-अपने क्षेत्रों में शानदार योगदान करने वाले कलाकारों को भी पुरस्कृत किया जायेगा। अवध महोत्सव में विभिन्न आयोजन भी होंगे, जिसमें ‘कुछ लखनऊ की बात हो जाए’ की प्रस्तुति हिमांशू बाजपेयी देंगे। लखनऊ के कथक घराने पर विविध कथक कलाकारों की तरफ से प्रस्तुति होगी। नीता सिन्हा की संगीतमय प्रस्तुति तिलिस्म-ए-सदा-ओ-साज मेलोडी इन्स्ट्रुमेंट पर सजी होगी। अवध की शाम में हाशिम फिरोजाबादी, राही बस्तावी, ताहीर फराज, हसन काज्मी के रंग में गजल की महफ़िल सजेगी। इसके बाद नौशाद अली को श्रद्धांजलि देते हुए एक कार्यक्रम होगा।

अमित शाह बोले- केजरीवाल जी यमुना में डुबकी लगाइए, हालत का अंदाजा हो जाएगा 

महोत्सव के अंतिम में पार्श्वगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी एवं पार्श्वगायक सोनू निगम के अलग-अलग और फिर जुगलबंदी में कार्यक्रम होगा। महोत्सव के आयोजक अमर सिन्हा ने कहा कि कार्यक्रमों की शोभा कलाकारों की तालियों से होती है, इसलिए 30 जनवरी को शाम चार बजे सूर्या आर्डिटोरियम में गीत-संगीत में रुचि रखने वाले लोगों का अवध महोत्सव में स्वागत है।

Related Post

salman

सिल्वर स्क्रीन पर सलमान फिर बनेंगे टाइगर, जानें शूटिंग शेड्यूल

Posted by - August 14, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान फिल्म ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी के तीसरे संस्करण की शूटिंग फरवरी 2021 में शुरू कर…
लाइफ स्टाइल बदलना जरूरी

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लाइफ स्टाइल बदलना जरूरी: डॉ औदिच्य

Posted by - April 14, 2020 0
उदयपुर। प्रसिद्ध आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. शोभालाल औदिच्य ने कहा है कि किसी गंभीर बीमारी से लड़ना और उससे बचने के…
Lori Laughlin jailed for college admission scam

लोरी लॉघलिन को कॉलेज दाखिला घोटाले में हुई जेल, डेढ़ लाख डॉलर जुर्माना

Posted by - August 22, 2020 0
अमेरिकी अभिनेत्री लोरी लॉघलिन को कॉलेज प्रवेश परीक्षा घोटाले में धोखाधड़ी का आरोप सिद्ध होने के बाद दो महीने की…