साइना नेहवाल

साइना नेहवाल अब थामेंगी बीजेपी का झंडा, करेंगी नई पारी का आगाज

1074 0

नई दिल्ली। स्टार भारतीय शटलर साइना नेहवाल अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। वह बुधवार को अपना राजनीतिक डेब्यू करने जा रही हैं। साइना थोड़ी ही देर में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रही हैं। हालांकि, वह कब कहां बीजेपी में शामिल होंगी इस बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है और न ही साइना की ओर से कोई बयान जारी किया गया है।

दुनिया की पूर्व नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को बीजेपी दफ्तर में पार्टी की सदस्यता दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में साइना बीजेपी में शामिल होंगी। 29 साल की साइना नेहवाल से पहले रेसलर योगेश्वर दत्त और बबीता फोगाट भी बीजेपी में शामिल हुए थे।

बैडमिंटन करियर की बात करें तो साइना ने 22 सुपर सीरीज और ग्रैंड प्रिक्स खिताब जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने 2012 के लंदन ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था और ऐसा करने वाली देश की पहली महिला शटलर बनी थीं। इसके अलावा साइना वर्ल्ड नंबर वन भी रह चुकी हैं। वह महिला सिंगल्स रैंकिंग में 23 मई 2015 को वर्ल्ड नंबर वन बनी थीं। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

Related Post

प्रवासी मजदूरों की हालत

प्रवासी मजदूरों की हालत देख दुखी हुईं ये एक्ट्रेस, कविता के माध्यम से बयां किया दर्द

Posted by - June 11, 2020 0
मुंबई। पूरा देश इन दिनों कोरोना वायरस की मुसीबत से जूझ रहा है। कोविड-19 के बढ़ते खतरे से निपटने के…
CM Vishnu Dev Sai inaugurated 'Pandum Cafe' in Bastar

CM विष्णु देव साय ने बस्तर में ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ, हिंसा छोड़ने वालों का किया स्वागत

Posted by - November 17, 2025 0
बस्तर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने बस्तर में सामाजिक-आर्थिक बदलाव के नए अध्याय की शुरुआत की…

अगस्ता वेस्टलैंड:मिशेल अपने प्रभाव से सबूत मिटाने की कोशिश कर सकता है-सीबीआई

Posted by - December 19, 2018 0
नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले में बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल की जमानत याचिका…