कोरोना वायरस

कोरोना वायरस के भेजे गए 20 सैंपल टेस्ट में फेल, चीन अब तक 106 लोगों की मौत

1491 0

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग हवाई अड्डों पर कोरोना वायरस के 20 संदिग्ध मामलों की जांच की गई। पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में भेजे गए सारे सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। अभी तक किसी यात्री में भी कोराना वायरस का संक्रमण नहीं पाया गया है। इस बीच केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के प्रति जागरुकता के लिए सभी हवाई अड्डों पर जागरुकता अभियान चलाया है।

उधर, विदेश मंत्रालय ने भी चीन में भारतीय़ लोगों की मदद के लिए तीन हॉट लाइन के साथ ई-मेल सेवा भी शुरू कर दी है। चीन में ई-मेल आईडी-helpline. bijing@gov.in है। विदेश मंत्रालय़ वुहान में पढ़ रहे भारतीय छात्रों को वहां से निकालने की दिशा में भी प्रयासरत है। इस बारे में भारत चीन के संपर्क में है। बता दें कि कोरोना वायरस से चीन अब तक 106 लोगों की मौत हो चुकी है औऱ 45 हजार लोग इस संक्रमण से ग्रसित हो चुके हैं।

चीन के बाहर इस वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 60 पहुंच गई है। अमेरिका से लेकर नेपाल और दक्षिण कोरिया से लेकर फ्रांस तक दुनिया के कई देशों में यह वायरस फैला है। भारत में भी कोरोना वायरस के दो कथित मामले सामने आए हैं जिनमें अभी वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। जापान ने चीन के वुहान शहर से अपने नागरिकों को निकालने के लिए चार्टर फ्लाइट भेजा है। वुहान में करीब 650 जापानी नागरिक हैं और सरकार इनको फटाफट वुहान से बाहर निकालना चाहती है।

Related Post

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ऑल इंडिया स्टेट ज्यूडिशियल एकेडमीज डायरेक्टर्स रिट्रीट कार्यक्रम का किया शुभारंभ

राष्ट्रपति कोविंद ने ऑल इंडिया स्टेट ज्यूडिशियल एकेडमीज डायरेक्टर्स रिट्रीट कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Posted by - March 7, 2021 0
ऑल इंडिया स्टेट ज्यूडिशियल एकेडमीज डायरेक्टर्स रिट्रीट कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने  बहुत ही पते की…

अगर आप भी जा रहें हैं उत्तराखंड में बर्फबारी का लेने मजा, तो जरुर पढ़ें ये खबर

Posted by - November 3, 2019 0
देहरादून। अगर आप नैनीताल, मसूरी, रानीखेत या फिर उत्तराखंड किसी भी हिल स्टेशन पर जाने के लिए ट्रेन की टिकट…
105 साल की परदादी का रिकॉर्ड

केरल : 105 साल की परदादी ने बनाया नया रिकॉर्ड, चौथी कक्षा की पास परीक्षा

Posted by - February 5, 2020 0
तिरूवनंतपुरम। केरल की 105 वर्षीय परदादी चौथी कक्षा के समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण कर देश की सबसे अधिक उम्र वाली विद्यार्थी…
वजन कम करने में मददगार पपीता

महिलाओं के लिए है पपीता बेहद फायदेमंद, इस दर्द में मिलती है राहत

Posted by - October 15, 2019 0
लखनऊ डेस्क।  पपीता में विटमिन्स, एंजाइम्स, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। पपीता स्वास्थ्य के लिए कई…