10 से अधिक देशों में फैला कोरोना वायरस, चीन में 80 की मौत, करीब 2300 प्रभावित

962 0

वर्ल्ड न्यूज। चीन से फैला कोरोना वायरस अब दुनिया के अन्य देशों में भी अपना दस्तक दे रहा हैं। आए दिन यह वायरस बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि इस वायरस से निपटने के लिए चीन युद्धस्तर पर कार्य कर रहा हैं। कई प्रमुख शहरों में लोगों के बाहर निकलने तक पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। पहले तो यह वायरस चीन से शुरू हुआ था लेकिन अब 10 से अधिक देशों में फैल चुका हैं।

अभी तक कोरोनावायरस से चीन में मरने वालों की संख्या 80 हो गई है। इसके साथ ही पूरे चीन में करीब 2300 लोग इससे प्रभावित हैं। यह जानकारी चीन सरकार ने दी हैं। अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी ने देश में पांच मरीजों में इस खतरनाक वायरस के पाए जाने की पुष्टि की है।

वहीं, राजस्थान में कोरोनावायरस का एक संदिग्ध मामला सामने आया है। राज्य स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने बीते कल रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि चीन में एमबीबीएस कोर्स पूरा करने के बाद भारत लौटे एक डॉक्टर को कोरोनोवायरस से प्रभावित होने के संदेह में यहां एसएमएस अस्पताल में रखा गया था। हालांकि मरीज को अलग रखा गया है।

रिटायर्ड बास्केटबॉल स्टार कोबी ब्रायंट का निधन, खेल जगत में बना गम का माहौल

उन्होंने कहा कि मरीज के सभी परिजनों की स्क्रीनिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। एक आधिकारिक बयान में मंत्री ने कहा कि मरीज के रक्त का सैंपल  पुणे स्थित नेशनल वायरोलॉजी लैब में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के चार जिलों के कुल 18 लोग चीन से भारत वापस लौटे हैं।

संबंधित जिला प्रमुखों और स्वास्थ्य अधिकारियों को उनकी 24 घंटे निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले अमेरिका में कोरोनावायरस का पहला मामला बीते बुधवार को सामने आया था। अमेरिका के सिएटल में इसका पहला मामला आने की पुष्टि की थी। अमेरिका में कोरोनावायरस से संक्रमित पहला व्यक्ति चीन के वुहान शहर से आया था।

Related Post

कमांडर पुष्पांजलि पोत्सांगबाम

बोइंग 787 की पायलट कमांडर पुष्पांजलि पोत्सांगबाम बोलीं- देश पहले, परिवार बाद में

Posted by - July 7, 2020 0
नई दिल्ली। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की पायलट कमांडर पुष्पांजलि पोत्सांगबाम पिछले चार महीने से कोरोना वायरस महामारी के बीच दुनिया…
CM Dhami

सीएम धामी ने ई-रूपी प्रणाली एवं चार नई कृषि नीतियों का किया शुभारंभ

Posted by - May 17, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को सचिवालय में आधुनिक तकनीक पर आधारित “ई-रूपी” प्रणाली का शुभारंभ…
Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ नक्सल हमले पर जताया दुख, कहा- वीर जवानों की शहादत को मेरा नमन

Posted by - April 4, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने छत्तीसगढ़ हमले (Chhattisgarh Naxal Attack ) में शहीद हुए जवानों…
साइकिल गर्ल

‘साइकिल गर्ल’ ज्योति कुमारी पर बॉलीवुड बनाएगा फिल्म,​ किया ऐलान

Posted by - May 28, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार विनोद कापड़ी बिहार की बेटी ‘साइकिल गर्ल’ ज्योति कुमारी पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है। बता…